By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सभा आपके द्वारः समापन सत्र में घाटकोपर, पवई, विद्या विहार के श्रावक-श्राविकाओं के साथ जूम एप पर मीटिंग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सभा आपके द्वारः समापन सत्र में घाटकोपर, पवई, विद्या विहार के श्रावक-श्राविकाओं के साथ जूम एप पर मीटिंग

Last updated: June 23, 2020 5:49 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई द्वारा लॉकडाउन में श्रावक-श्राविकाओं के सार संभाल हेतु संचालित कार्यक्रम ‘सभा आपके द्वार’ के अंतर्गत रविवार को 12वां संस्करण समापन सत्र के रूप में आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा आर्यन ढीलीवाल ने मीटिंग की शुरुआत की तत्पश्चात मुनि श्री रणजीत कुमार जी स्वामी ने वीडियो क्लिप द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया । इसके बाद महासभा के उपाध्यक्ष अशोक तातेड ने श्रावक निष्ठापत्र का वाचन किया एवं कन्या मंडल घाटकोपर की संयोजिका श्रेया चपलोत ने मंगलाचरण किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना ने सभा की विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तावना प्रस्तुत की एवं उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़ ने कोरोना सहायता कोष की विस्तृत जानकारी दी। सह कोषाध्यक्ष हस्तीमल डांगी ने जनगणना के कार्य की विस्तृत विवेचना की एवं उपाध्यक्ष भगवतीलाल पटवारी ने अक्षय कोष संपोषक योजना की विस्तृत जानकारी दी। सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने 31 मई से शुरू हुई डहाणु से घाटकोपर ‘सभा आपके द्वार’ की विस्तृत जानकारी दी व उसके बाद 2023 के चातुर्मास के लिए श्रावक समाज के समर्पण को नमन किया। सभा के सभी पूर्व अध्यक्षों के काम को आगे बढ़ाने का कार्य सभा ने वर्तमान में किया। ज्ञानशाला, उपासक श्रेणी, कोरोना सहायता कोष, जनगणना, साधु-साध्वियों की सेवा चिकित्सा अमृतवाणी, गुरुदेव की रास्ते की सेवा आदि विभिन्न गति-प्रगति की विस्तार से चर्चा की। विभिन्न सभा संस्थाओं के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों की कार्यशैली को नमन किया।
अभातेयुप अध्यक्ष व कल्याण परिषद संयोजक संदीप कोठारी, आचार्य भिक्षु सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, महासभा उपाध्यक्ष अशोक तातेड़, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा तरुणा बोहरा ने सभा को धन्यवाद एवं साधुवाद प्रेषित किया। 2023 आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने सभा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद कच्छारा, मा. सभा आंचलिक प्रभारी दिनेश सुतरिया, मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी, टीपीएफ मुंबई के अध्यक्ष दीपक डागलिया, नानालाल छाजेड , मनोहर गोखरू, महेंद्र तातेड़, मीठालाल गन्ना तथा मुंबई महिला मंडल की मंत्री स्वीटी लोढ़ा ने सभा को साधुवाद एवं धन्यवाद दिया। ज्ञानाशाला की आंचलिक संयोजिका सुमन चपलोत ने मुंबई ज्ञानशाला के प्रति सभा के सहयोग के लिए साधुवाद दिया तथा मुंबई ज्ञानशाला विभाग की गति-प्रगति पर चर्चा की।
ताराचंद बांठिया, अभातेयुप के उपाध्यक्ष महेश बाफना ने धन्यवाद एवं बधाई दी। तेरापंथ ट्रस्ट घाटकोपर के चेयरमैन ख्यालीलाल मादरेचा ने सभा का घाटकोपर में स्वागत किया एवं सभा के कार्यों की सराहना की। तेयुप घाटकोपर पूर्व के अध्यक्ष राकेश बडाला ने घाटकोपर की धार्मिक गतिविधियों एवं चारित्रात्माओं के 305 दिन की रास्ते की सेवा का उल्लेख किया। पूर्व अध्यक्ष लोकेश डांगी ने सभा को धन्यवाद करते हुए टेलीग्राम एप से जुड़ने का अह्वान किया। महिला मंडल घाटकोपर संयोजिका भावना चपलोत ने धार्मिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी एवं सभा को बधाई दी। चंद्रप्रकाश बोहरा, पवई से शांतिलाल कोठारी, गौतम कोठारी, कुंदन सोनी ने धन्यवाद दिया। विमल सोनी सभी को साधुवाद दिया। कार्यक्रम मे सम्पत चोरडिया, मयंक धाकड़, गणपत डागलिया, ख्यालीलाल कोठारी, प्रकाश धींग, चन्द्र प्रकाश मादरेचा, सुनील इंटोदिया, देवेंद्र कोठारी, प्रमोद छाजेड़, सुशील लोढ़ा कमलेश दुगड़, नवरत्न दुग्गड, नवीन मेहता, धनपत बैद, कुलदीप बैद के साथ तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के निर्वतमान अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी एवं मंत्री कमलेश बोहरा, ललित बोहरा आदि ने विशेष योगदान दिया। चैट बॉक्स मे नितेश धाकड़ ने प्रचार प्रसार किया। पत्रकार महावीर बडाला, प्रमोद सूर्या, दिनेश चक्रवती, रूपेश दुबे, अरुण उपाध्याय, नरेश आमेटा आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर सभा के सभी पदाधिकारियों- नवरतन गन्ना, विनोद बोहरा, गणपत डागलिया,योगेश चोधरी, विष्णु बापना, नरेन्द्र सिंघवी, गोतम डागा,नितेश धाकड़ आदि ने अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम मे विशेष रूप से महासभा, अभातेयुप, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, टीपीफ, अणुव्रत जीवन विज्ञान, स्थानिक सभा, तेयुप, महिला मंडल, सभी ट्रस्ट, ज्ञानशाला परिवार, उपासक श्रेणी ने समय समय पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आभार सभा उपाध्यक्ष रजनीश मेहता ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री विजय पटवारी एवं सहमंत्री मनोज सिंघवी ने किया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article योग गुरु रामदेव ने कोरोनिल टैबलेट लॉन्च की, दावा- क्लीनिकल ट्रायल में 7 दिन में 100% मरीज ठीक हुए
Next Article पूर्वी लद्दाख में पीछे हटेंगी भारत-चीन सेनाएं, कॉर्प्स कमांडर स्तर की बैठक में फैसला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बड़े पर्दे पर रिलीज से 10 दिन पहले एक्सेल और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने शेयर किया नया पोस्टर
entertainment
August 26, 2026
‘अर्जुन रेड्डी’ के 9 साल: भावुक हुईं शालिनी पांडे, बोलीं- “मेरी पहली फिल्म, हमेशा मेरे दिल का एक हिस्सा रहेगी”
entertainment
August 25, 2026
हीरो Vs हैवान, शुरू हुई जंग! अक्षय कुमार और सैफ अली खान आमने-सामने, ‘हैवान’ के रोमांचक और स्याह ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
entertainment
August 25, 2026
नेत्रदान संगोष्ठी एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
social
August 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?