By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सभा आपके द्वारः सभा पदाधिकारियों ने किया कुर्ला, चेम्बूर, गोवंडी, मानखुर्द क्षेत्र के श्रावक-श्राविकाओं का सार संभाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सभा आपके द्वारः सभा पदाधिकारियों ने किया कुर्ला, चेम्बूर, गोवंडी, मानखुर्द क्षेत्र के श्रावक-श्राविकाओं का सार संभाल

Last updated: June 11, 2020 8:03 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई द्वारा कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन में समाज के लोगों के बीच पहुंचने का ऑनलाइन क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में सभा ने मंगलवार 9 जून को जूम एप के जरिए कुर्ला, चेम्बूर, गोवंडी, मानखुर्द क्षेत्र के श्रावक-श्राविकाओं का हालचाल जाना। मीटिंग की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा मंत्री विजय पटवारी ने की तथा मंगलाचरण संगम बडाला ने किया। इस अवसर पर सभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण जी कोठारी ने कोरोना सहायता कोष की विस्तार से चर्चा तथा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा ने जनगणना के कार्य की जानकारी दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना ने अक्षय कोष संपोषक जैसे ठोस कार्य की विस्तृत जानकारी दी।
मुंबई सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र तातेड़ ने ज्ञानशाला, अक्षय कोष, सदस्यता अभियान, साधु-साध्वियों की सेवा, चिकित्सा तथा जैन विद्या के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। महासभा के उपाध्यक्ष श्री अशोक तातेड़ ने सभा के विभिन्न कार्यों का धन्यवाद ज्ञापन किय। सभा के पूर्व मंत्री श्री दिनेश सुतरिया ने सभा को साधुवाद प्रेषित किया। सुराणा हास्पिटल से डीसी सुराणा ने मुंबई सभा को धन्यवाद दिया। कुर्ला से माणक जी धींग ने सभा को शुभकामनाएं दी।
अभातेयुप के अध्यक्ष श्री संदीप जी कोठारी ने मुंबई श्रावक समाज एवं पूरी सभा टीम को धन्यवाद प्रेषित किया। सभा के ऑडिटर श्री कैलाश जी बाफना ने सभा को धन्यवाद दिया। ज्ञानशाला सेंट्रल जोन आंचलिक संयोजिका ममता सिंघवी ने जैन विद्या के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष जयश्री बडाला ने सभा को धन्यवाद दिया। सभा के परामर्शक विमल जी सोनी ने सबा को धन्यवाद प्रेषित किया एवं संघ के प्रेति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यकारिणी सदस्य अरविंद जी धाकड़ ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। कल्याण मित्र राजकुमार जी चपलोत ने सभा को बधाई दी। जैन विद्या राष्ट्रीय संयोजक प्रेमलता जी शिशोदिया ने सभा को साधुवाद प्रेषित किया। कुर्ला तेयुप अध्यक्ष राजू मेहता ने सभा को साधुवाद प्रेषित किया। तेरापंथ महिला मंडल कुर्ला संयोजिका सुशीला चपलोत ने कुर्ला में चल रही धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। तेयुप अध्यक्ष कुर्ला काजूपाड़ा अंकुर सिंघवी ने धन्यवाद दिया। काजूपाड़ा कुर्ला से अंजु चौधरी ने ज्ञानशाला एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी।
कुर्ला नेहरूनगर से विमल हिरण ने धन्यवाद दिया। तेयुप चेम्बूर अध्यक्ष रिंकू बाफना ने साधुवाद प्रेषित किया। महिला मंडल संयोजिका वनीता बाफना ने धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। तेयुप गोवंडी अध्यक्ष रमेश बोहरा ने धन्यवाद प्रेषित किया। तेरापंथ महिला मंडल प्रिया बाफना ने धार्मिक गति प्रगति की चर्चा की। जूना कुर्ला से कुंदन जी सोनी ने धन्यवाद प्रेषित किया।
जिज्ञासाः चेम्बूर सभा के मंत्री रमेश जी धोका व उत्तम जी कोठारी ने शुभकामनाएं दी। नरेश पगारिया काजूपाड़ा ने सभा के कार्यों की सराहना की। महावीर चौधरी काजूपाड़ा ने सुझाव दिया कि कोरोना में आगे कैसे सुरक्षित रह सकें, उसकी गाइडलाइन जारी करें। नरेश जी चपलोत ने धन्यवाद प्रेषित किया। रमेश जी हिरण ने कोरोना महामारी में सभा के सहयोग का सुझाव दिया। आभार ज्ञापन लीना सिंघवी ने किया इस ज़ूम मीटिंग में नरेन्द्र तातेड़, बाबुलाल बाफना, विनोद बोहरा, नवरत्न गन्ना, बाबुलाल समदड़िया, गणपतलाल डागलिया,सुरेश राठोड़, भगवतीलाल पटवारी, विजय पटवारी, नरेंद्र सिंघवी, विष्णु बाफना, योगेश चौधरी, नितेश धाकड़, हस्तीमल डांगी, रजनीश मेहता, मनोज सिंघवी, भगवतीलाल धाकड़, लक्ष्मण कोठारी, गौतम डागा, मांगीलाल छाजेड़, ख्यालीलाल कोठारी, मयंक धाकड़ आदि उपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर एनकाउंटर, अब तक 5 आतंकी ढेर
Next Article पाकिस्तान एयर फोर्स के युद्धाभ्यास ‘हाई मार्क’ पर भारत की नजर, पाक को अब भी है बालाकोट एयरस्ट्राइक वाला डर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बड़े पर्दे पर रिलीज से 10 दिन पहले एक्सेल और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने शेयर किया नया पोस्टर
entertainment
August 26, 2026
‘अर्जुन रेड्डी’ के 9 साल: भावुक हुईं शालिनी पांडे, बोलीं- “मेरी पहली फिल्म, हमेशा मेरे दिल का एक हिस्सा रहेगी”
entertainment
August 25, 2026
हीरो Vs हैवान, शुरू हुई जंग! अक्षय कुमार और सैफ अली खान आमने-सामने, ‘हैवान’ के रोमांचक और स्याह ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
entertainment
August 25, 2026
नेत्रदान संगोष्ठी एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
social
August 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?