By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सभा आपके द्वारः अंधेरी, विलेपार्ले, सांताक्रुज, खार, बांद्रा क्षेत्रों से रूबरू हुए मुंबई सभा के पदाधिकारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सभा आपके द्वारः अंधेरी, विलेपार्ले, सांताक्रुज, खार, बांद्रा क्षेत्रों से रूबरू हुए मुंबई सभा के पदाधिकारी

Last updated: June 5, 2020 5:13 pm
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
SHARE

मुंबई। गुरुवार 4 जून को मुंबई सभा द्वारा सार -सम्भाल व गति – प्रगति हेतु ‘सभा आपके द्वार’ महत्वपूर्ण उपक्रम में अंधेरी, विलेपार्ले, सांताक्रुज, खार एवं बांद्रा क्षेत्रों की जूम एप द्वारा मीटिंग रखी गई। सभा के पदाधिकारी ,श्रावक-श्राविकाओं से ऑनलाइन रूबरू हुए। सभा के मंत्री श्री विजय पटवारी ने पूज्यप्रवर व मुंबई में विराजित सभी चारित्र आत्माओं को वंदन करते हुए सभी का स्वागत व अभिनंदन कर सभा की इस जूम मीटिंग की शुरुआत की तथा मुख्य उद्देश्य के साथ आप सभी की सभा से क्या अपेक्षा है एवं भविष्य में आप किस रूप में सभा को सहयोग प्रदान कर सकते हैं इस विषय पर जिज्ञासा-समाधान सत्र में अपने विचार अवश्य रखें ,ऐसी अपील की ।विलेपार्ले से रेणु अरविंद कोठारी ने नमस्कार महामंत्र का संगान किया ।मंगलाचरण बांद्रा कन्या मंडल से प्रियंका धोका ने किया तथा साध्वी श्री राकेश कुमारीजी ने महत्ति कृपा कर वीडियो क्लिप द्वारा अपना आशीर्वचन प्रदान करवाया। सभा के संगठन मंत्री श्री विष्णु बापना ने प्रस्तावना व सभा की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। विशेष रूप से जनगणना के कार्य को कम समय में श्रावक समाज ने जागरूकता के साथ किया ,इस पर प्रसन्नता ज्ञापित की तथा सांताक्रुज की तरफ से मुंबई सभा का अभिनंदन भी किया ।
सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी तातेड़ ने सभी सभा संस्थाओं का स्वागत अभिनंदन किया तथा सभा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की अर्थात ज्ञानशाला, उपासक श्रेणी, कोरोना सहायता कोष, अक्षय कोष, सदस्यता अभियान, चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिक्षा चिकित्सा श्रावकों की विस्तृत जानकारी दी एवं पांचों क्षेत्रों के श्रावकों का जो सहयोग सभा को मिला इसके लिए सभी को साधुवाद दिया।
उन्होंने सभी श्रावकों को संबोधित करते हुए तथा सभा की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना सहायता कोष में समाज ने अच्छा सहयोग दिया। मुंबई के विभिन्न सरकारी कोरोना वार्डों में भी चाय कॉफ़ी मशीन फ़ूड पैकेट वितरण एवं पीपीई किट का भी वितरण किया गया। समाज में कोई भी आर्थिक रूप से असमर्थ है तो सभा उनकी सहायता कर रही है।
व आगे भी करेगी। सार – संभाल एवं गति – प्रगति पर विचार रखते हुए अध्यक्ष महोदय ने अपने कार्यकाल में सम्पन्न प्रमुख गतिविधियों – पूज्यप्रवर दर्शन, ज्ञानशाला की विभिन्न गतिविधियां, उपासक श्रेणी, समन संस्कृति संकाय, पूज्यप्रवर रास्ते की सेवा व चौका सत्कार, मर्यादा महोत्सव, अक्षय तृतीया, आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम – ज्योतिर्मय, प्रज्ञा अवतार, प्रज्ञा ज्योति व ज़रूरतमंद परिवारों की सेवा व चिकित्सा हेतु महत्वपूर्ण – अक्षय कोष संपोषक योजना, सदस्यता अभिवृद्धि अभियान, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा हेतु लोन व विशेष रूप से 2023 पूज्यप्रवर मुंबई चतुर्मास इत्यादि विषयों पर प्रकाश डाला एवं श्रावक समाज के सभी दानदाताओं व सभा के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं का जिन्होंने अपने श्रम का नियोजन किया उन सबका तहे दिल से आभार प्रकट किया तथा इन क्षेत्रों के विशेष महानुभावों का नामोल्लेख किया।
सभा उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल बापना ने 2023 गुरुदेव के मुंबई चातुर्मास का अपडेट दिया तथा उपासक श्रेणी से जुड़ने का आह्वान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नवरतन गन्ना ने अपनी कर्मभूमि में सभा का स्वागत किया। अक्षय कोष को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में सभा व श्रावक समाज का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भानुकुमार जी नाहटा ने सभा को अभी तक किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। उपाध्यक्ष बाबूलाल समदरिया ने अक्षय कोष के लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभा को धन्यनाद प्रेषित किया व कोरोना सहायता कोष की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि सभाध्यक्ष ने कार्यों का विकेंद्रीकरण कर बहुत अच्छा काम किया है ।
सहमंत्री नरेंद्र सिंघवी ने जनगणना के कार्यों के अनगिनत फायदों से अवगत कराया। इस टीम ने भागीरथ प्रयास से लगभग 90% काम पूरा कर लिया। सहमंत्री श्री गौतम डागा ने अंधेरी से बांद्रा तक के श्रावकों से अपील की कि अपना जनगणना का 25% बाक़ी काम जल्द से जल्द पूरा कराएं। श्री पारसजी गोलेछा ने सभा को धन्यवाद प्रेषित किया तथा जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनने के लिए सहयोग की योजना रखी एवं श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष के.एल. परमार ने सभा को धन्यवाद प्रेषित किया तथा अंधेरी से जनगणना के कार्य को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। अणुव्रत जीवन विज्ञान के राष्ट्रीय संयोजक प्यारचंदजी मेहता ने मुंबई सभा का अब तक के कार्यों के लिए अभिनंदन किया तथा जीवन विज्ञान अकैडमी अच्छा कार्य कर रही है उसकी जानकारी दी।
एस टी एम एफ के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कोठारी ने सभा को चरित्र आत्माओं की सेवा-चिकित्सा ,जनगणना,कोरोना सहायता व विभिन्न उपक्रमों के लिए सभा का धन्यवाद प्रकट किया। टीपीएफ के राष्ट्रीय सहमंत्री श्री मनीष ज़ी कोठारी ने टीपीएफ का सभा के प्रति समर्पण भाव प्रकट किया एवं सभा को धन्यवाद प्रेषित किया।
टीपीएफ मुंबई अध्यक्ष श्री दीपक डागलिया ने सभा के कार्यों के लिए धन्यवाद दिया एवं अपने आपको गौरवशाली करार दिया कि मुझे ऐसे सभाध्यक्ष की पूरी टीम के साथ काम करने का मौका मिला। उपाध्यक्ष मांगीलालजी छाजेड़ ने अँधेरी में तेरापंथ भवन के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा दी ।तेयुप अंधेरी अध्यक्ष हेमंत लोढ़ा ने सभा को साधुवाद दिया। तेयुप विलेपार्ले अध्यक्ष सुनील बडाला ने बताया कि हमें गोयलजी के कारण निरंतर साधु-साध्वियों का सान्निध्य प्राप्त होता है तथा विलेपार्ले साधु संतों की दृष्टि से साताकारी छेत्र है तथा सभा का धन्यवाद प्रकट किया।
ज्ञानशाला की आंचलिक सह संयोजिका अनीता परमार ने अंधेरी क्षेत्र की ज्ञानशालाओं का विस्तृत परिचय दिया। शांताक्रुज सभाध्यक्ष पुखराज परमार ने सभा को धन्यनाद प्रेषित किया। शांताक्रुज तेयूप अध्यक्ष दिनेश मेहता ने सभा की गतिशीलता को नमन किया।अँधेरी महिला मंडल संयोजिका हर्षा कुमठ ने अंधेरी में चल रहे सभी धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। शांताक्रुज महिला मंडल संयोजिका वंदना चपलोत ने शांताक्रुज में चल रही धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। खार से भरत कच्छारा ने सभा का आभार व्यक्त किया। बांद्रा से जैन भिक्षु मंडल के मंत्री मुकेश नौलखा ने बांद्रा की संघीय एवं धार्मिक गति -प्रगति की जानकारी दी। बांद्रा महिला मंडल संयोजिका विभा धोका ने चल रही सभी धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी।
जिज्ञासा सत्र में अ भा तेयुप सदस्य भूपेशजी कोठारी ने कोरोना से पीड़ित व्यक्ति को समाज से फंड देने की अपील की ।सांताक्रूज़ से वरिष्ठ श्रावक प्रकाश जी सिंघवी ने सभा को धन्यवाद प्रेषित किया एवं जितेंद्र जी परमार व महेशजी कोठारी ने संगठन यात्रा के लिए सभाध्यक्ष व सभा को धन्यवाद प्रेषित किया। अभातेयुप से दीपक जी समदरिया ने ब्लड डोनेशन के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया। सूभाषजी बडाला ने जिज्ञासा प्रकट करते हुए कहा कि हमारी यंग जनरेशन क्यों नहीं धर्मसंघ से जुड़ पा रही है, विषय पर अपना विचार व्यक्त किया। बाबूलालजी समदरिया ने भी सभा के कार्यों में सुझाव दिए तथा मुकेश मादरेचा ने सभा को दो साल आगे और कान्टीन्यू करने का सुझाव दिया ।अर्जुनलाल जी बाफना ने मिल जुलकर काम करने को बढ़ाने का सुझाव दिया। राजेंद्र जी नौलखा,सुरेशजी धोका, गेहरीलाल जी कोठारी आदि ने सभा के रचनात्मक कार्यों के लिए बधाई दी। किरण जी परमार ने ज्ञानशाला की बुक्स को अपडेट करने का सुझाव दिया। सभा कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी और टी पी एफ के अध्यक्ष दीपकजी डागलिया ने टेकनिकल सपोर्ट और कुशल संचालन विजय पटवारी व मनोज सिंघवी ने जुगलबंदी के साथ किया। नितेश धाकड़ ने चैट बॉक्स के द्वारा सभी का स्वागत व आभार किया। हस्तीमल डांगी ने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट बनायी। मीडिया से महावीर बड़ाला, प्रमोद सूर्या व दिनेश चक्रवर्ती साथ में जुड़े। सभा पदाधिकारीयो में बाबूलाल समदरिया, सुरेश राठौड़, गणपत ड़ागलिया, रजनीश मेहता, ख्यालिलाल कोठारी, सुमन चपलोत, अनिता परमार, राजश्री कच्छारा इत्यादि उपस्थित रहे।अंत में सभा प्रचार मन्त्री भगवतिलालजी धाकड द्वारा सभी का आभार प्रकट किया व अध्यक्ष नरेंद्रजी तातेड़ द्वारा विघ्न -हरण मंगल करन के संगान से मीटिंग का समापन हुआ ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.85% हिस्सेदारी के लिए 9094 करोड़ का निवेश करेगी अबु धाबी की मुबादला इन्वेस्टमेंट कंपनी
Next Article छोटे शहरों और कस्बों में पीओएस मशीन का उपयोग बढ़ाने के लिए आरबीआई पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड बनाएगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?