By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: छोटे शहरों और कस्बों में पीओएस मशीन का उपयोग बढ़ाने के लिए आरबीआई पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड बनाएगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
BusinessMumbai / Maharshtra

छोटे शहरों और कस्बों में पीओएस मशीन का उपयोग बढ़ाने के लिए आरबीआई पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड बनाएगा

Last updated: June 5, 2020 5:28 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई:भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (पीआईडीएफ) बनाने की घोषणा की। यह फंड 250 करोड़ रुपए के शुरुआती योगदान के साथ बनाया जाएगा। इस फंड से टीयर-3 से लेकर टीयर-6 तक के केंद्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में कारोबारियों को प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Contents
पीओएस मशीन के जरिये कारोबारी डिजिटल तरीके से भुगतान स्वीकार सकते हैंपिछड़े इलाकों में पीओएस को बढ़ावा देना खास तौर पर जरूरी500 करोड़ रुपए का होगा फंडफंड को नियमित अंतराल पर अन्य पूंजी भी मिलती रहेगी

पीओएस मशीन के जरिये कारोबारी डिजिटल तरीके से भुगतान स्वीकार सकते हैं

पीओएस मशीन के जरिये कारोबारी डिजिटल तरीके से भुगतान स्वीकार सकते हैं। इससे उन्हें नकदी को संभालने की जरूरत नहीं रहती। पिछले कुछ समय से रिजर्व बैंक देश में ई-भुगतान प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है।

पिछड़े इलाकों में पीओएस को बढ़ावा देना खास तौर पर जरूरी

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि समय के साथ देश के भुगतान इकोसिस्टम में कई विकल्प सामने आते गए हैं। इनमें बैंक अकाउंट, मोबाइल फोन, कार्ड, आदि शामिल हैं। भुगतान प्रणाली के डिजिटाइजेशन को और बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में एक्सेप्टेंस इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देने की जरूरत है। खासकर पिछड़े क्षेत्रों में इसे बढ़ावा देने की और भी ज्यादा जरूरत है।

500 करोड़ रुपए का होगा फंड

भारतीय रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक यह फंड 500 करोड़ रुपए का होगा। आरबीआई 250 करोड़ रुपए के शुरुआती योगदान के साथ इसे शुरू करेगा। बाकी आधी राशि देश में काम कर रहे कार्ड इशुइंग बैंक और कार्ड नेटवर्क लगाएंगे।

फंड को नियमित अंतराल पर अन्य पूंजी भी मिलती रहेगी

बयान के मुताबिक परिचालन खर्चों को पूरा करने के लिए पीआईडीएफ को कार्ड जारी करने वाले बैंकों और कार्ड नेटवर्क से नियमित अंतराल पर अन्य नकदी योगदान भी मिलता रहेगा। जरूरत पड़ने पर आरबीआई सालाना आधार पर पूंजी में होने वाली कमी को भी पूरा करता रहेगा। पीआईडीएफ आरबीआई के पर्यवेक्षण के तहत काम करेगा। इसका परिचालन एक एडवायजरी काउंसिल करेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सभा आपके द्वारः अंधेरी, विलेपार्ले, सांताक्रुज, खार, बांद्रा क्षेत्रों से रूबरू हुए मुंबई सभा के पदाधिकारी
Next Article टी-20 विश्व कप के लिए सही समय का इंतजार करे आईसीसी: वसीम अकरम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?