मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, मुंबई द्वारा कोरोना काल में जारी लॉकडाउन के दौरान श्रावक-श्राविकाओं के कुशलक्षेम जानने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘सभा आपके द्वार’-गुरुवार, 18 जून को अपने 11वें पड़ाव पर पहुंचा। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने जूम एप के माध्यम से सभी से संपर्क साधते हुए सार संभाल की।
जानकारी के अनुसार, मुलुंड कन्या मंडल ने वीडियो के माध्यम से नमस्कार महामंत्र का संगान किया तत्पश्चात अपनी गतिविधियों की जानकारी दी। मंगलाचरण अमिता छाजेड़ ने आचार्य श्री महाप्रज्ञ की वंदना से किया एवं उसके बाद मंत्री विजय पटवारी ने सभा के क्रिया-कलापों की प्रस्तावना प्रस्तुत की। व मुलुंड अपने कार्यक्षेत्र में सभा का अभिनंदन किया।
सभा के कोरोना सहायता कोष की विस्तृत जानकारी हस्तीमल डांगी जबकि जनगणना के कार्य की विस्तृत जानकारी विष्णु बापना ने एवं अक्षय कोष संपोषक जैसी महात्वाकांक्षी योजना की विस्तृत जानकारी नवरत्न गन्ना ने दी।
सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने ज्ञानशाला, उपासक श्रेणी, कोरोना सहायता कोष, आजीवन सदस्यता अभियान, साधु-साध्वियों की सेवा, चिकित्सा, जनगणना, जैन विद्या परीक्षा आदि विभिन्न कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया इसके बाद टीपीएफ के पूर्व अध्यक्ष सलिल लोढ़ा ने सभा का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने सभा का मुलुंड में स्वागत किया एवं धन्यवाद दिया तथा मुलुंड सभा अध्यक्ष राकेश टुकलिया ने सभा के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त की व मूलूँड़ की विभिन्न गतिविधियों कि जानकारी दी ।
वरिष्ठ श्रावक नानालाल छाजेड़ व तेयुप मुलुंड के अध्यक्ष रवि पटवारी ने सभा को शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया तथा मुलुंड महिला मंडल की संयोजिका लक्ष्मी हिरण ने अनुमोदना करने के बाद धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। भांडुप सभा अध्यक्ष बाबूलाल कोठारी, भांडुप तेयुप अध्यक्ष मनसुख हिरण ने सभा को शुभकामनाएं दी एवं भांडुप महिला मंडल संयोजिका पिस्ता परमार ने सभी धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी।
भांडुप से मीठालाल परमार एवं कांजुरमार्ग तेयुप के अध्यक्ष हिम्मत चंडालिया ने शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया एवं धार्मिक गतिविधियों की चर्चा की। कांजुरमार्ग महिला मंडल संयोजिका अंजना मेहता ने सभी धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। विक्रोली सभाध्यक्ष प्रकाश सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष संजय गुंदेचा ने धन्यवाद दिया एवं महिला मंडल संयोजिका जयश्री कटारिया ने विक्रोली की गतिविधियों की जानकारी दी।
पार्कसाइट तेयुप अध्यक्ष दीपक परमार ने साधुवाद दिया, सुचिता कोठारी ने धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी लक्ष्मीलाल चंडालिया, पवन गेलड़ा, संतोष सिंघवी, निखिल मेहता, अल्का डांगी, संदीप बापना, सुनील इंटोदिया, राकेश कोठारी, निर्मल धींग, चंद्रा पटवारी, भांडुप से रतन हिरण, विक्रोली से मिश्रीमल चौधरी ने धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। गौतम मेहता ने साधुवाद देते हुए युवाओं को मौका देने की बात कही जबकि शिवलाल सिंघवी ने सुझाव दिया कि तेरापंथी भाई प्रशासनिक सेवाओं में भी आगे बढ़ें। निर्मला सिंघवी ने सभा का अभिनंदन किया चुन्नीलाल सिंघवी ने समाज की ओर से तथा सभा की तरफ से नरेंद्र जी सिंघवी ने आभार प्रकट किया।
संचालन मनोज सिंघवी व विजय पटवारी ने किया ।
मीडिया प्रभारी महावीर बडाला, प्रमोद सूर्या,दिनेश चक्रवर्ती, रूपेश दुबे,नरेश आमेटा,अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा व बाबुलाल बापना , उपाध्यक्ष बाबुलाल समन्दरिया, सुरेश राठोड, रजनीश मेहता, गणपत डागलिया, ख्यालीलाल कोठारी, हस्तीमल डांगी, कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी ,सह प्रचार मंत्री नितेश धाकड़,मयंक धाकड़ आदि के साथ सभा के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
सभा आपके द्वारः 11वें पड़ाव पर पहुंचा अभियान, मुलुंड, भांडुप, कांजुरमार्ग, विक्रोली, विक्रोली पार्क साइट के श्रावक-श्राविकाओं की हुई सार-संभाल

