By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संवाद: क्या सच में प्राण फूंकने से पत्थर भगवान बन जाते हैं ?
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

संवाद: क्या सच में प्राण फूंकने से पत्थर भगवान बन जाते हैं ?

Last updated: July 13, 2025 1:31 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

क्या आपने कभी सोचा हैं कि हजारों साल पहले जब तकनीक शब्द भी पैदा नहीं हुआ था, तब भी लोग एक लोक से दूसरे लोक के देवताओं से “संपर्क” कैसे करते थे? क्या वह महज ध्यान और साधना का माध्यम था, या उसके पीछे कुछ और भी विज्ञान था, जिसे समय की धूल में दफन कर दिया गया?
क्या यह संभव नहीं कि जिन पत्थर की मूर्तियों को आज हम केवल पूजा का माध्यम मानते हैं, वे वास्तव में प्राचीन संचार यंत्र (Ancient Communication Devices) रहे हो? जैसे आज हम मोबाइल फ़ोन के ज़रिए सेटेलाइट से जुड़ते हैं, वैसे ही अतीत में ये पत्थर की मूर्तियाँ भी एक उच्च स्तर की “जैविक-ऊर्जा” (bio-resonance या cosmic frequency) के माध्यम से संपर्क स्थापित करने का कार्य करती थी?
तो फिर सवाल ये उठता हैं कि जब वो संपर्क टूट गया, जब वह तकनीक नष्ट हो गई, तो क्या पत्थर की उस मूर्ति को अब भी “जागृत” मानना तर्कसंगत हैं? या यह बस हमारी भावनाओं और परंपरा की विरासत बन गई, जिसे अंधश्रद्धा में लपेट कर हमने “भक्ति” की पॉलिश कर दी?
हर बार जब किसी गाँव की ज़मीन से कोई प्राचीन आकृति निकलती हैं, तो भीड़ उमड़ती हैं, भजन शुरू होते हैं और फिर वही घोषणा होती हैं – “प्राण प्रतिष्ठा” की जाएगी। प्रश्न यह हैं कि क्या भगवान सच में पत्थर में प्रवेश करते हैं, या हम ही अपने भीतर का भय, आस्था और लालच उस मूर्ति पर थोपते हैं ?
क्या आपको यह हास्यास्पद नहीं लगता कि जिस संचार यंत्र की वायरिंग और तकनीकी व्यवस्था नष्ट हो चुकी हैं, उसे हम “देवता” मानकर पूजने लगते हैं? और फिर वहीं से शुरू होता हैं पाखंड का व्यवसाय, जिसमें तथाकथित बाबा, गुरु, और साधु-संत प्रकट होकर मूर्ति में “प्राण फूंकने” का दावा करते हैं।
क्या यह मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर कॉल करने की कोशिश जैसा नहीं हैं ? फोन तो हैं, लेकिन नेटवर्क नहीं ! और इस नेटवर्क के टूटते ही विज्ञान की जगह अंधविश्वास हावी हो गया। प्राकृतिक आपदाएं, जलप्रलय, भूकंप या खगोलीय घटनाएं जब अतीत में उन संचार माध्यमों को तहस-नहस कर गईं, तो वे “यंत्र” अपनी मूल उपयोगिता खो बैठे। लेकिन दुर्भाग्य से, उनके ऊपर श्रद्धा की एक परत चढ़ती चली गई और धीरे-धीरे धर्म के नाम पर एक नया बाज़ार खड़ा हो गया।
आज अगर कोई बच्चा मोबाइल फ़ोन को देखकर पूछे- “इसमें भगवान है?” तो शायद हम हँस पड़े। लेकिन जब वही पत्थर की मूर्ति किसी अज्ञात स्थल से मिलती हैं, तो हम उसे “चमत्कार” मान लेते हैं। क्यों? क्योंकि हमने तर्क से ज़्यादा भावनाओं को तरजीह दी हैं। क्या यह समय नहीं आ गया हैं कि हम मूर्तियों की पूजा के साथ-साथ उनके इतिहास, संरचना और उद्देश्य को भी समझे ? क्या यह ज़रूरी नहीं कि हम समाज को सिखाएं कि “भक्ति का मतलब आँख बंद करना नहीं होता, बल्कि सत्य की तलाश में आँखें खोलना होता हैं।”
विज्ञान, इतिहास और अध्यात्म – ये विरोधी नहीं, एक ही सिक्के के तीन पहलू हैं। लेकिन जब इनका संतुलन बिगड़ता हैं, तब समाज मूर्तिपूजा से आगे नहीं बढ़ पाता और पाखंड की दुकानें सज जाती हैं। तो अब निर्णय आपका हैं। आप उस “मूर्ति” के पीछे छिपे विज्ञान को जानना चाहेंगे या किसी पाखंडी के “प्राण फूंकने” के नाटक में आस्था लुटाते रहेंगे ? ”समय हैं सोच बदलने का, श्रद्धा को तर्क से जोड़ने का, और उस ‘देवता’ को भीतर खोजने का – जो बाहर के पत्थरों में नहीं, बल्कि आपके विवेक में छिपा हैं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संविधान को आकार देने में डॉ अम्बेडकर की बौद्धिक क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण रहीः जस्टिस गवई
Next Article तेरापंथ युवक परिषद,श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?