By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संसद में पेपर लीक रोकने संबंधी लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

संसद में पेपर लीक रोकने संबंधी लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित

Last updated: July 29, 2026 10:44 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। लोक सभा में बुधवार को सत्ता-पक्ष और विपक्ष में तकरार एवं हंगामे के बीच पेपर लीक रोकने संबंधी लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
विधेयक पर दो दिन में 10 घंटे से अधिक चली चर्चा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान उनकी ओर से इस्तेमाल एक ‘असंसदीय ‘ शब्द और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध आरोप को लेकर दोनों पक्षों में भारी तकरार हुई और सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। तीन बजे कार्यवाही पुन: शुरू होने पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा का जवाब दिया और उसके बाद सदन ने ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी प्रदान की। मंत्री के जवाब के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य नारेबाजी करते रहे।
श्री गांधी के भाषण के दौरान संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने गृहमंत्री के विरुद्ध श्री गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति उठाते हुए कहा कि ‘वह इसकी पुष्टि करें या इसके लिए माफी मांगे।’ इस बात पर सदन में शोर शराबे के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही पहले ढाई बजे तक और फिर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
कार्यवाही शुरू होने पर विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया है, क्या वह विद्यार्थियों के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं कि विपक्ष के नेता को सार्वजनिक जीवन की बुनियादी प्रणाली की भी जानकारी नहीं हैं। श्री सिंह के पास कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग की भी जिम्मेदारी है और उन्होंने ही इस विधेयक को सदन में पेश किया था।
श्री सिंह ने कहा कि श्री गांधी ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलायी गयीं, और इसका आदेश गृह मंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि गोली चलायी ही नहीं गयी और उनके साथ बहुत ही संयमित कार्रवाई की गयी। कहीं भी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है। गोली चलाने का आदेश कभी कोई मंत्री नहीं देता। इससे स्पष्ट है कि श्री गांधी में सार्वजनिक जीवन की जानकारियों का अभाव है।
उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने यह भी कहा कि गृह मंत्री के काफिले में 30 गाड़ियां चलती हैं, यह भी गलत तथ्य है, गृह मंत्री के काफिले में इतनी गाड़ियां नहीं चलती। गृह मंत्री के विदेश जाने की बातें की गयीं, वह स्पष्ट करते हैं कि गृह मंत्री कभी विदेश गये ही नहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का गैर जिम्मेदारी से बात कहना, शोभा नहीं देता।
श्री सिंह ने कहा कि श्री गांधी 21 जुलाई को अचानक प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गये, उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि वह नहीं हटेंगे, उन्हें हटा दिया जाये। उन्होंने कहा कि वह बड़े बेगैरत होकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर से हटे। इसी संदर्भ में उन्होंने यह शेर पढ़ा ….. ‘बड़े बेआबरू होकर, तेरे कूचे से हम निकले.. बहुत निकले मेरे अरमां फिर भी कम निकले….’
उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने कहा कि आंदोलनकारियों पर जुल्म किये गये। श्री सिंह ने कहा कि असम में कांग्रेस के शासन काल में आंदोलनकारी विद्यार्थियों के खिलाफ अत्याचार किये गये थे और बड़ी संख्या में छात्र मारे गये थे। शायद उन्होंने इसी के मद्देनजर ऐसा कहा है।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने 152 बार पेपर लीक होने और करोड़ों विद्यार्थीयों और उनके परिवार के सदस्यों के पीड़ित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि श्रीमती वाड्रा को यह आंकड़ा कहां से मिला।
उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की संख्या सात से बढ़कर 20 हो गयी है। सरकारी मेडिकल कालेज की संख्या 387 से बढ़कर 844 हो गयी है। मेडिकल शिक्षा के लिए सीटें बड़ी संख्या में बढ़ायी गयी हैं।
डॉ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेपर लीक की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है।” पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय जांच ब्यूरो से जांच के आदेश दिये गये। आरोपी पकड़े गये और वे जेल में हैं। यह विधेयक पेपर लीक को लेकर सरकार की गंभीरता और संवेदनशीलता को परिलक्षित करता है। इसमें आरोपियों के खिलाफ सजा और जुर्माने को बहुत बढ़ा दिया गया है।
मंत्री के जवाब के बाद सदन ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। अध्यक्ष ने विधेयक पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
मानसून सत्र का आज आठवां दिन था और इस दौरान यह पहला विधेयक था जो लोक सभा में पारित हुआ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल ने संसद में झूठ बोला, विद्यार्थियों पर गोली नहीं चलायी गयी थीः भाजपा
Next Article राहुल गांधी ने की अमित शाह को पद से हटाने की मांग, कहा- गोली चलाने के मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में त्री दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
social
July 29, 2026
विलेपार्ले में चोमासी चौदस एवं तेरापंथ स्थापना दिवस का सुंदर आयोजन
social
July 29, 2026
विलेपार्ले गोयल भवन में भिक्षु त्रिशताब्दी जन्म वर्ष की सम्पन्नता के उपलक्ष्य में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
July 29, 2026
“सिर्फ स्क्रीन पर दिखना नहीं, असर छोड़ने वाले किरदार निभाना चाहती हूं” : बरखा सिंह
entertainment
July 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?