गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अभिनेत्री और प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना संदीपा धर ने अपने कथक गुरु राजेंद्र चतुर्वेदी से आशीर्वाद लेकर गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मान दिया। पारंपरिक पीले रंग के खूबसूरत कुर्ते और गुलाबी सलवार में सजी संदीपा अपने गुरु के चरण स्पर्श करती नजर आईं। इस दौरान गुरु राजेंद्र चतुर्वेदी ने उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया, जिसने इस पल को और भी भावुक और खास बना दिया।
आशीर्वाद लेने के बाद संदीपा ने अपने गुरु के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं। अपनी कला और गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संदीपा ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व को खूबसूरती से दर्शाया। गुरु पूर्णिमा के इस खास मौके पर उनका यह विनम्र और भावुक अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो पिछली बार ‘दो दीवाने शहर में’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली संदीपा धर अब जल्द ही अपनी आगामी कॉमेडी सीरीज़ ‘चुंबक’ में एक बिल्कुल नए और मनोरंजक अंदाज़ में नजर आने वाली हैं। अपनी बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली संदीपा इस सीरीज़ में कॉमेडी का तड़का लगाती दिखाई देंगी। फैंस उनकी इस नई भूमिका का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह एक बार फिर अपने अभिनय के अलग रंग से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।
संदीपा धर ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने कथक गुरु राजेंद्र चतुर्वेदी का लिया आशीर्वाद

