मुंबई:वरुण धवन और एक्ट्रेस सारा अली खान पिछले काफी समय से ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. उन्होंने इस साल अगस्त में बैंकॉक में शूटिंग शुरू की थी. इसके तुरंत बाद, वे डांस रिहर्सल के लिए वापस मुंबई आ गए. यह पहली बार है जब हम वरुण और सारा को एक साथ बड़े पर्दे पर देखेंगे और इसके लिए लोगों में काफी उत्साह भी है. अब इस फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे खुद सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
सारा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पेज वरूण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के सेट की है. फोटो में वरुण अपने सिर पर गमछा बांधे हुए कुली की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं, जबकि सारा सफेद सलवार सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन “कूल एंड कुली” लिखा है. इस फिल्म को लेकर वरुण और सारा की तैयारियां जोरों पर है.
बता दें, फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की यह रीमेक है. 24 साल के बाद बनाई जा रही इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान नजर आने वाली हैं. यह फिल्म अगले साल बाद 1 मई 2020 को रिलीज की जाएगी. बता दें, इस फिल्म के रीमेक के भी डायरेक्टर डेविड धवन ही हैं.
सामने आई ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग की तस्वीर

