By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सालैया गांव को पावन करने पधारे आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सालैया गांव को पावन करने पधारे आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: June 6, 2025 7:30 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
  • धर्म से परिपूरित हो मानव का व्यवहार : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
  • श्री एम.वी. पटेल हाईस्कूल पूज्यचरणों से बना पावन

06.06.2025, शुक्रवार, सालैया, महीसागर (गुजरात)। मानसून के आगमन से धरती की हरियाली बढ़ने लगी है। वृक्षों ही खेतों में खड़ी फसलें भी बारिश के जल से नहाकर आनंदित हो रही हैं। जन-जन के मानस के आतप को हरने व उनके मानस आध्यात्मिक अभिसिंचन से भावित करने के लिए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी गुजरात की धरती पर गतिमान हैं।
शुक्रवार को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी उभराण से गतिमान हुए। मानसून की सक्रियता के कारण होने वाली बरसात ने चारों ओर हरियाली को मानों वृद्धिंगत कर दिया है। खेतों में खड़ी बाजरे आदि की लहलहाती फसलें व वृक्षों के चमकीले हरे रंग जन-जन के मानस को आकर्षित कर रहे थे। मार्ग में आने वाले गांवों की जनता को मंगल आशीष प्रदान करते हुए शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी लगभग 14 किलोमीटर का विहार कर सालैया गांव में स्थित श्री एम.वी.पटेल हाईस्कूल परिसर में पधारे।
स्कूल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि आदमी का व्यवहार धर्म से परिपूरित होना चाहिए। धर्म से युक्त व्यवहार होता है तो वह व्यवहार पवित्र बन सकता है, निर्मल हो सकता है। व्यवहार में अहिंसा, ईमानदारी, संयम, सरलता है तो व्यवहार निर्मल हो सकता है। आदमी को अपने व्यवहार को अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए। अपने से बड़ों, गुरुजनों के प्रति आदर, सम्मान का भाव होना चाहिए। यह व्यवहार लौकिक शिष्टाचार ही नहीं, बल्कि धर्म से भी जुड़ा हुआ हो सकता है।
आदमी को सभी प्राणियों के प्रति दया की भावना रखने का प्रयास करना चाहिए। कोई भी प्राणी हो, सभी जीवों के प्रति दया की भावना होनी चाहिए। आदमी को न्यायपूर्ण बर्ताव करना चाहिए। धनार्जन में भी न्याय रखने का प्रयास करना चाहिए। न्याय से कमाया गया पैसा अर्थ होता है और अन्याय से कमाया गया पैसा अर्थाभास होता है। आदमी के भीतर न्याय की वृत्ति होनी चाहिए। गृहस्थ जीवन में पैसा बहुत अधिक हो जाए तो उसे लेकर घमण्ड नहीं होना चाहिए। किसी के पास विशेष ज्ञान हो जाए तो भी ज्ञान के अहंकार से बचने का प्रयास करना चाहिए। पांडित्य का अच्छा उपयोग होना चाहिए न कि उसका अहंकार करना चाहिए। शरीर में शक्ति हो तो उसका अहंकार नहीं, बल्कि उसका सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। जितना संभव हो सके आदमी को तपस्या करते रहने का प्रयास करना चाहिए। किसी को सत्ता में आने का अवसर मिल गया तो उसे उसके माध्यम से सेवा का प्रयास करना चाहिए। सत्ता के अहंकार से भी बचने का प्रयास करना चाहिए।
साधु की एक घड़ी, आधी घड़ी या पाव घड़ी की संगति हो जाए तो कोटि-कोटि अपराध समाप्त हो सकता है। शुद्ध साधु के दर्शन मात्र से भी पाप झड़ते हैं। संतों व सज्जनों की संगति हो जाए तो गृहस्थों का जीवन भी अच्छा हो सकता है। आचार्यश्री के स्वागत में स्कूल के मुख्य ट्रस्टी श्री बालूभाई पटेल ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बोरीवली में मुनिश्री का विशेष प्रवचन एवं ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा लघु नाटिका–आध्यात्मिकता और परंपरा का अनुपम संगम
Next Article सनी कौशल का रैप डेब्यू “मिड एयर फ्रीवर्स” हुआ रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026
‘ड्रैगन’ में NTR के इनपुट्स पर बोले डायरेक्टर प्रशांत नील, बताई यह दिलचस्प बात
entertainment
June 1, 2026
‘‘ठुकरा के मेरा प्यार’’ सीज़न 2 के ट्रेलर में पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल, प्रीमियर 19 जून, 2026 को’’
entertainment
June 1, 2026
IIFA कॉन्क्लेव में छाया अरुणाभ कुमार और करण जौहर का खास मोमेंट!
entertainment
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?