वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के विभिन्न रमणीय स्थलों पर बिग लेबल करके कंप्लीट कर ली गई है। बता दें कि जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘माई के कंगन’ पारिवारिक और सामाजिक फ़िल्म है। यह फ़िल्म अपनी सशक्त कहानी और भावनात्मक अपील के लिए जानी जाएगी। इस फिल्म से एक बार फिर माही श्रीवास्तव अपने अभिनय का एक अलग छाप छोड़ने वाली हैं। सुपरहिट फिल्म जया के बाद माही का एक और रूप इस फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर के माही श्रीवास्तव काफी एक्साइटेड हैं।
गौरतलब है कि फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस फ़िल्म के माध्यम से एक साफ़-सुथरी और पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म बनाने पर जोर दिया है, जिसे परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकें। उन्होंने अच्छी कहानी और मजबूत पटकथा पर अधिक ध्यान दिया है। यह फ़िल्म माँ और बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में न केवल फैमिली ड्रामा है, बल्कि इमोशन भी है। यह फ़िल्म भोजपुरी सिनेमा में बदलते ट्रेंड्स का एक उदाहरण साबित होगी।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, विनीत विशाल, अनीता रावत, पुष्पेंद्र कुमार, आईसी मौर्य, पूजा दुबे, सोनी राज, स्वीटी ओझा, सेता पांडे, रितिक दास हैं। संगीतकार ओम झा, लेखक अरबिन्द तिवारी एवं राकेश त्रिपाठी, डीओपी आर आर प्रिंस, एक्शन मास्टर हीरालाल यादव, पीआरओ ब्रजेश मेहर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर मिलिंद सिंह, स्टिल फोटोग्राफर राम किशन, कॉस्टयूम डिजाइनर नानू फैशन डिजाइनर हैं।
रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ की शूटिंग सोनभद्र में की गई कंप्लीट

