By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रूस की मदद से गोवा में बनेंगे 2 युद्धपोत, 3570 करोड़ रुपये की हुई डील
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

रूस की मदद से गोवा में बनेंगे 2 युद्धपोत, 3570 करोड़ रुपये की हुई डील

Last updated: November 21, 2018 7:45 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए भारत अपने पुराने मित्र देश रूस के साथ लगातार डिफेंस डील करता जा रहा है। S-400 सिस्टम के बाद अब भारत और रूस ने एक और बड़ी डील फाइनल की है। रूस की मदद से भारतीय सेना के लिए गोवा में दो मिसाइल युद्धपोत का निर्माण होगा। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भारत और रूस ने टेक्नॉलजी ट्रांसफर मॉडल के तहत 50 करोड़ डॉलर (3570 करोड़ रुपये) की इस डील पर हस्ताक्षर किए।
रक्षा सहयोग के तहत सरकार से सरकार के बीच यह समझौता हुआ है। दोनों तलवार-क्लास के युद्धपोत होंगे। इस प्रॉजेक्ट के लिए भारत की डिफेंस PSU गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) और रूस की प्रमुख सरकारी कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (Rosoboronexport) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
डिजाइन, टेक्नॉलजी, सामग्री भी देगा रूस
इस डील के तहत रूस GSL को डिजाइन, टेक्नॉलजी और कुछ सामग्री देगा जिससे भारत में शिपों का निर्माण किया जा सके। GSL के सीएमडी शेखर मित्तल ने बताया, ‘हमने गोवा में दो युद्धपोत बनाने के लिए रूस के साथ 50 करोड़ डॉलर की डील फाइनल की है।’ उन्होंने बताया कि साल 2020 में शिपों का निर्माण शुरू होगा और पहला युद्धपोत सेना में शामिल होने के लिए 2026 में बनकर तैयार होगा जबकि दूसरे के 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है।
दमदार होगा मिसाइल युद्धपोत
रूस जिन दो युद्धपोतों को बनाने के लिए भारत को मदद दे रहा है, उनकी खासियत भी दमदार है। बताया जा रहा है कि स्टील्थ एयरक्राफ्ट की तरह ये दोनों युद्धपोत सोनार और रेडार की पकड़ में नहीं आएंगे। स्टील्थ टेक्नॉलजी के कारण दुश्मन के इलाके में इन्हें अपने मिशन को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। शिपों को आधुनिक मिसाइल और दूसरे वेपन सिस्टमों से लैस किया जाएगा।
जहाजों को लेकर एक और डील
भारत और रूस 1 अरब डॉलर की एक अन्य डील पहले ही फाइनल कर चुके हैं। इसके तहत रूस 2023 तक भारत को दो युद्धपोत देगा। खास बात यह है कि S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम्स की खरीद को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर के 6 महीने के बाद मंगलवार को रूस से यह बड़ी डील की गई है।
दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने कई रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रखा है। अमेरिका ने कहा है कि जो देश रूस की डिफेंस कंपनियों के साथ डील करेंगे, उन्हें भी CAATSA कानून के तहत प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रूस से एक के बाद एक डील करने के बाद भी भारत को उम्मीद है कि अमेरिका उसे छूट देगा।
रूस से S-400 सिस्टम्स खरीदेगा भारत
आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी प्रतिबंधों की चुनौती को दरकिनार करते हुए भारत ने रूस के साथ S-400 एयर डिफेंस सिस्टम्स की डील की है। रूस करीब 5 अरब डॉलर यानी 40 हजार करोड़ रुपए में S-400 डिफेंस सिस्टम की पांच रेजिमेंट्स भारत को बेचेगा। यह डिफेंस सिस्टम भारत को 2020 में मिलेगा, जिससे देश की एयर फोर्स मजबूत होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बुलंदशहर में दो बहनों को तीन तलाक, ससुर संग हलाला का दबाव
Next Article 13 दिन के भीतर भारत बन गया महाशक्ति, भारतीय सेना का दुनिया ने माना लोहा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आध्यात्मिक मिलन- चेन्नई
social
June 14, 2026
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक: 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
entertainment
June 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की अनूठी पहल
social
June 14, 2026
भारत इस समय भीषण संकट में, मोदी सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश को संकट से बाहर निकाल सकती है, ‘मोदी मस्ट गो’: यशवंत सिन्हा
Mumbai / Maharshtra national
June 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?