By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रूस की आलोचना पर अमेरिका-भारत ने कहा, किसी को अलग करने के लिए नहीं है हिंद-प्रशांत पहल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

रूस की आलोचना पर अमेरिका-भारत ने कहा, किसी को अलग करने के लिए नहीं है हिंद-प्रशांत पहल

Last updated: January 17, 2020 8:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:रूस द्वारा हिंद-प्रशांत पहल को मौजूदा क्षेत्रीय ढांचों को नुकसान पहुंचाने वाली विभाजनकारी कोशिश कहने के अगले दिन गुरुवार (16 जनवरी) को अमेरिका और भारत ने कहा कि इस अवधारणा का मकसद किसी देश को अलग-थलग करना नहीं है, बल्कि यह ‘सिद्धांत आधारित’ सोच है।

‘रायसीना डायलॉग’ में अपने भाषण में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार (15 जनवरी) को अमेरिका नीत हिंद-प्रशांत पहल की पुरजोर निंदा करते हुए कहा था कि इसका मकसद क्षेत्र में चीन के दबदबे को रोकना है। इस आलोचना के जवाब में अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मैथ्यू पॉटिंगर ने कहा कि स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र कोई समूह या सैन्य गठबंधन नहीं है, बल्कि सैद्धांतिक सोच है।

उन्होंने रायसीना डायलॉग के अंतिम सत्र में कहा, ”यह देशों का समुदाय है जो कानून के शासन का सम्मान करता है, समुद्री क्षेत्र तथा आसमान में परिवहन की आजादी के लिए खड़ा रहता है, खुले व्यापार, खुली सोच को बढ़ावा देता
है तथा इस सबके ऊपर हर देश की संप्रभुता का बचाव करता है।”

पॉटिंगर ने कहा, ”इसलिए यह खुला और स्वतंत्र है। यह किसी देश को अलग नहीं करता, बल्कि हर राष्ट्र से उन सिद्धांतों का सम्मान और उन्हें प्रोत्साहित करने को कहता है जो हम साझा रूप से रखते हैं।” उन्होंने यूरेशियाई आर्थिक परियोजना जैसी हिंद-प्रशांत की स्पर्धा वाली सोच की आलोचना करते हुए कहा कि इन दृष्टिकोणों में कम स्वतंत्रता, कम खुलापन, कम लचीलापन है और ये अधिक अवरोधक लगते हैं। रूस के चीन तथा ईरान के साथ संभावित गठजोड़ की धारणाओं पर पॉटिंगर ने हैरानी जताते हुए कहा कि ये तीनों देश किस तरह की बातचीत करेंगे।

पैनल में शामिल विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा वह पॉटिंगर की राय से सहमत हैं कि हिंद-प्रशांत का दृष्टिकोण सिद्धान्त पर आधारित है, जबकि एशिया-प्रशांत की औपनिवेशिक अवधारणा थी। उन्होंने बताया, “भारत सहस्राब्दियों तक चीन और दक्षिण पूर्व एशिया से जुड़ा रहा। यह संपर्क उपनिवेशीकरण से टूट गया था… (आज) वैश्विक साझेदारी महत्वपूर्ण हैं और हिंद-प्रशांत एक वैश्विक साझेदारी है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एससीओ समिट:पाकिस्तान के पीएम इमरान को भी न्योता देगा भारत, विदेश मंत्रालय ने कहा- आगे क्या होगा, अभी बता पाना मुश्किल
Next Article ISRO को मिली एक और कामयाबी, लॉन्च हुआ GSAT-30

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?