सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रोनाल्डो ने अपने दो होटल अस्थाई अस्पताल में बदले, कोरोना संक्रमितों का मुफ्त इलाज होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रोनाल्डो ने अपने दो होटल अस्थाई अस्पताल में बदले, कोरोना संक्रमितों का मुफ्त इलाज होगा

Last updated: March 16, 2020 9:09 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के अपने दो होटल को अस्थाई अस्पताल में बदल दिया है। उन्होंने लिस्बन और फुंचाल के अपने दोनों सीआर7 होटल को अस्पताल में बदला है। स्पेनिश अखबार मार्का की रिपोर्ट के अनुसार, यहां वायरस से संक्रमित लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टरों और नर्स को सैलरी भी उनका फाउंडेशन देगा। मरीज और मेडिकल स्टाफ का रहने, आने-जाने, खाने-पीने और दवाइयों का पूरा खर्च उनका फाउंडेशन उठाएगा। रोनाल्डो के ये दोनों होटल फोर-स्टार हैं। लिस्बन के होटल में एक रात का किराया 18 हजार और फुंचाल के होटल में एक रात का किराया 15 हजार रुपए है।

इटली के फुटबॉल स्टार रोनाल्डो फिलहाल मेडेरा (पुर्तगाल) में अपने घर पर हैं और मां का ख्याल रख रहे हैं। उनकी मां की तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद वे इटली से घर लौट गए थे। पुर्तगाल में शनिवार तक कोरोनावायरस से 169 लोग संक्रमित हैं। लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है। 35 साल के रोनाल्डो के टीम-साथी डेनियल रुगानी की पिछले हफ्ते रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद रोनाल्डो का भी टेस्ट किया था, जो निगेटिव आया था। इटली में अब तक करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुझे बतौर फुटबॉलर नहीं, इंसान के तौर पर चिंता: रोनाल्डो
दुनिया बेहद मुश्किल समय से गुजर रही है। आज मैं आपसे एक फुटबॉलर के नाते बात नहीं कर रहा हूं। बल्कि एक बेटे, एक पिता, एक इंसान के तौर पर चिंता जाहिर कर रहा हूं। यह बेहद जरूरी है कि हम डब्ल्यूएचओ और सरकारों के दिशा निर्देशों को मानें। यही एक विकल्प है, जिससे हम इस मुश्किल समय का सामना कर सकते हैं। जिंदगियां बचाना किसी भी काम से सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं उन सभी के लिए दुखी हूं, जिन्होंने अपनों को खोया। मैं उन्हें सलाम करता हूं जो इस खतरे से लड़ रहे हैं।’

कर्मचारियों की सैलरी के लिए खिलाड़ी दान दे रहे
अमेरिका में लगभग सभी बड़ी लीग या तो स्थगित कर दी गई हैं या फिर आगे बढ़ा दी गई हैं। इन लीग में काम करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को तनख्वाह भी नहीं मिल रही है। इनमें स्टेडियम में काम करने वाले वर्कर, मेंटेनेंस स्टाफ, हाउस कीपिंग स्टाफ, ऑफिस बाॅय, ड्राइवर आदि शामिल हैं। इसलिए बास्केटबॉल लीग एनबीए और मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) के खिलाड़ी इन कर्मचारियों की सैलरी के लिए डोनेशन दे रहे हैं। अब तक 54 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि डोनेट की जा चुकी है। यह डोनेशन लगातार जारी है।

एनबीए खिलाड़ी जियोन ने कहा- मां ने दूसरों की मदद करना ही सिखाया

एनबीए टीम न्यू ओरलियंस पेलिकंस के 19 साल के जियोन विलियम्सन ने कहा, ‘मां ने हमेशा मुझे सिखाया है कि अगर आप काबिल हैं तो दूसरों की हमेशा मदद करनी चाहिए।’ वहीं, एनबीए के मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी जियानिस ने कहा, ‘यह उन सभी के लिए बहुत कठिन समय है, जिन्होंने मेरी, मेरे परिवार और मेरे साथियों की जिंदगी आसान बनाई है। हमें उन सभी लोगों की मदद करनी चाहिए।’ एनबीए टीम यूटा जैज के खिलाड़ी रूडी गोबर्ट का टेस्ट भी पाॅजिटिव आया था। उन्होंने करीब 3.7 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। एनबीए टीम एलए क्लिपर्स, लेकर्स और सेक्रेमेंटो किंग्स जैसी बड़ी एनबीए टीमें भी 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा राशि दे चुकी हैं। बेसबॉल टीम ह्यूस्टन एस्ट्रोस के जॉर्ज स्प्रिंगर और एलेक्स ब्रेगमेन 75 लाख रुपए डोनेट कर चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हेमाली देश की एकमात्र महिला डकवर्थ-लुईस मैनेजर, रणजी फाइनल में भी स्कोरिंग की
Next Article पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को ट्विटर पर मिली ‘खुशखबरी’, फैंस को किया शुक्रिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ में सुधा के किरदार से दिल जीत रहीं वेदिका पिंटो, जानें 7 वजहें
entertainment
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?