नई दिल्ली:भारत के पूर्व क्रिकेटर और ऑलराउंडर इरफान पठान की ट्विटर पर पांच मिलियन फैन फॉलोइंग हो गई है। इससे खुश होकर उन्होंने ट्वीट कर फैन्स को शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘5 मिलियन अमीर बनाने के लिए धन्यवाद’। पिछले साल भी जब इरफान पठान की फैन फॉलोइंग फेसबुक पर 5 मिलियन हुई थी तो उन्होंने फैन्स के लिए वीडियो मैसेज किया था और उनका आभार जताया था।
इसी साल जनवरी में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इरफान पठान ने हाल ही कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुए रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने भारत लीजेंड्स की ओर से खेलते हुए श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने 31 गेंदों पर 57 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो इरफान पठान ने टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी 20 मुकाबले खेले। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में 100 विकेट लिए और एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 59 रन देकर 7 विकेट रहा वहीं एक टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 126 रन देकर 12 विकेट रहा। वनडे की बात करें तो उन्होंने 120 वनडे मैचों में 173 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट रहा। वहीं 24 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने कुल 28 विकेट लिए और उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 3 विकेट रहा।
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को ट्विटर पर मिली ‘खुशखबरी’, फैंस को किया शुक्रिया

