फिल्म का नया पोस्टर सामने आने के बाद से ही चर्चा का माहौल गर्मा गया है। इसी बीच डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के लगातार आधी रात को किए गए क्रिप्टिक ट्वीट्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फैंस को लग रहा है कि शाहरुख खान के बर्थडे पर रात 12 बजे फिल्म ‘किंग’ से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।
शाहरुख खान स्टारर मच अवेटेड फिल्म किंग को 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस ने अभी से उल्टी गिनती गिननी शुरू कर दी है।
हाल ही में रिलीज़ किए गए पोस्ट के इर्द गिर्द जबरदस्त हाइप का माहौल तैयार करने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने आधी रात के समय शेयर किए गए अपने क्रिप्टिक यानी रहस्मयी मिडनाइट पोस्ट्स से हलचल मचा दी है। पिछले कुछ दिनों में फिल्म मेकर ने ट्वीट पर एक शब्द वाले तीन पोस्ट शेयर किए हैं, जिसे नेटिजेंस ने बिना वक्त गंवाए जोड़ लिया। दरअसल, उनके तीनों ट्वीट्स को मिलाकर लिखा गया है, ” दुनिया के लिए यह समय जश्न मनाने का है।” पोस्ट को शेयर किए जाने के रात 12 बजे का खास समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के बर्थडे यानी 2 नवंबर के मिडनाइट को फिल्म ‘किंग’ से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट सामने आने वाला है, टीजर रिलीज़ किए जाने की अटकलें लगाईं जा रही है।
यहां देखें कैसे मिस्टीरियस ऑनलाइन अपडेट्स पर नेटिजेंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं:
https://x.com/sahilusion/status/2116421806995497242?s=46&t=geMdwNnjCIxs8fBhjHdeSQ
https://x.com/alisayed65757/status/2116254004795875632?s=46&t=geMdwNnjCIxs8fBhjHdeSQ
https://x.com/moviereview_hub/status/2116236570647007428?s=46&t=geMdwNnjCIxs8fBhjHdeSQ
जैसे कि ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को दुनिया भर में मौजूद थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह सवाल उठाना लाजमी क्या 2 नवंबर को दर्शकों को फिल्म से जुड़ा कोई बेहद खास सरप्राइज मिलने वाला है?

