By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 151/3
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 151/3

Last updated: December 8, 2018 2:12 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

ऐडिलेड:भारतीय क्रिकेट टीम ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के 44 और चेतेश्वर पुजारा की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। ऐडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 166 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन ने एक-एक विकेट लिया। दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 40 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं। विराट कोहली (34) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। वह नाथन लायन की गेंद पर LBW हुए।
अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के साथ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों पर समाप्त करने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी की अच्छी शुरुआत की। राहुल और मुरली विजय (18) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े लेकिन मिशेल स्टॉर्क ने इस साझेदारी को मजबूत नहीं होने दिया और विजय को पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट करा भारत को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद राहुल ने पुजारा के साथ 13 रन ही जोड़े थे कि जोश हेजलवुड ने राहुल को विकेट के पीछे खड़े टिम पेन के हाथों कैच आउट करा भारत का दूसरा विकेट भी गिरा दिया।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे दिन शनिवार का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। इसके बाद मैदान पर उतरे शुक्रवार के नाबाद बल्लेबाज हेड और मिशेल स्टॉर्क (15) ने 27 रन जोड़कर टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने स्टॉर्क को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा ऑस्ट्रेलिया को दिन का पहला झटका दिया। इस बीच बारिश फिर से शुरू हुई और दोनों टीमों के बीच मैच फिर रुक गया। बारिश के बंद होने के बाद मैच शुरू हुआ और हेड ने नाथन लायन (24) के साथ 31 रनों की साझेदारी कर टीम की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन मोहम्मद शमी ने यहां ऑस्ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका दिया।
शमी ने यहां 235 के स्कोर पर हेड को पंत के हाथों कैच आउट करा पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को समाप्त करने में अधिक समय नहीं लगाया और 235 के ही स्कोर पर जोश हेजलवुड को आउट कर मेजबान टीम का 10वां विकेट भी गिरा दिया। हेजलवुड विकेट के पीछे पंत के हाथों लपके गए। उन्हें खाता खोलने का मौका भी नहीं मिला। ल्योन इस पारी में नाबाद रहे। भारत के लिए इस पारी में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा इशांत शर्मा और शमी को दो-दो सफलताएं मिली।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बुलंदशहर हिंसा: जीतू फौजी पर सेना प्रमुख बिपिन रावत- सबूत होगा तो पुलिस के सामने लाएंगे
Next Article 9 टू 5 जॉब करते हुए भी इन तरीकों से कर सकते हैं अपने ट्रैवलिंग के शौक को पूरा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“पंजाबी भाषा में है अलग खुशी” – सोनल चौहान ने शेयर किया खास अनुभव
entertainment
May 14, 2026
‘NEET’ पेपर लीक मामले को लेकर मुंबई युवा कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन
Mumbai / Maharshtra
May 14, 2026
बस्ती: माँ ने ही कर दी 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
state
May 13, 2026
जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?