By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 9 टू 5 जॉब करते हुए भी इन तरीकों से कर सकते हैं अपने ट्रैवलिंग के शौक को पूरा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

9 टू 5 जॉब करते हुए भी इन तरीकों से कर सकते हैं अपने ट्रैवलिंग के शौक को पूरा

Last updated: December 8, 2018 2:04 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

ऑफिस गोइंग के लिए ट्रैवलिंग का शौक पूरा करना जरा मुश्किल होता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो यहां दिए गए टिप्स पर डालें एक नजर, जिसे फॉलो करके आप दूर कर सकते हैं इसकी टेंशन।

9 टू 5 जॉब करते हुए घूमने का शौक पूरा कर पाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है लेकिन नामुमिकन नहीं। वीकेंड और हॉलीडे जैसे कई ऑप्शन होते हैं जिनमें आप ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात होती है कि इसमें घूमने के लिए आपको ऑफिस मिस भी नहीं करना पड़ता और साथ ही इस शौक को भी पूरा किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही दूसरे ऑप्शन्स के बारे में…
वीकेंड का उठाएं फायदा
अगर आपको ट्रैवलिंग का शौक है तो बेशक आप अपने वीकेंड का भरपूर इस्तेमाल करते होंगे। तो ये टिप उनके लिए फायदेमंद है तो जिन्हें घूमने-फिरने के लिए वीकेंड की छुट्टियां काफी नहीं लगतीं। इन छुट्टियों को अच्छे से एन्जॉय करने के लिए हमेशा आसपास की जगहों की प्लानिंग करें। जहां फ्राइडे नाइट निकलकर सैटर्डे मॉर्निंग पहुंच जाएं और फिर संडे नाइट निकल मंडे ऑफिस। इससे आपको एक्स्ट्रा छुट्टी भी नहीं लेनी पड़ती है साथ ही आप उस जगह को भी एक्सप्लोर कर लेते हैं।
फेस्टिवल हॉलीडे का करें पूरा-पूरा इस्तेमाल
अगर आप बहुत ज्यादा धार्मिक न होने के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों से भी फ्री हैं तो फेस्टिवल हॉलीडे ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट होते हैं। इस दौरान प्लानिंग करके इत्मीनान से घूमने के साथ ही वहां फेस्टिवल की अलग रौनक और धूमधाम भी देख सकते हैं। जैसे क्रिसमस की छुट्टियों को आप रियो डी जिनोरे में जाकर सेलिब्रेट कर सकते हैं। जहां इसके सेलिब्रेशन का अंदाज ही अलग होता है।
और हां, इस बात का ध्यान रखें कि हॉलीडे के दौरान ट्रैवल करना आम दिनों के मुकाबले महंगा होता है तो इसकी पहले से प्लानिंग करके फ्लाइट बुक करा लेना बेहतर होगा।
वेकेशन के दौरान करें ट्रिप की प्लानिंग
बाहरी देशों में क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां एक साथ होती है और कई जगहों पर विंटर्स वेकेशन भी। तो अगर आप ऐसी किसी जगह रहते हैं जहां ये छुट्टियां मिलती हैं तो इससे सुनहरा मौका और दूसरा हो ही नहीं सकता। 10-15 दिनों की छुट्टियों में आप देश ही नहीं विदेश भी अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं। और तो और इन छुट्टियों का फायदा आप किसी एडवेंचर कोर्स को ज्वाइन करके भी उठा सकते हैं।
वेकेशन+वीकेंड+हॉलीडे
ऑफिस में बार-बार छुट्टियां लेने पर सिर्फ बॉस ही नहीं को-वर्कर्स को भी प्रॉब्लम होने लगती है तो इसका एक सॉल्यूशन ये हो सकता है कि आप वीकेंड और हॉलीडे की छुट्टियां एक ही साथ ले लें अगर ऐसा पॉसिबल हो सकता है तो। कई कंपनियों में हॉलीडे में ऑफिस आने पर आप बाद में कभी ये छुट्टी ले सकते हैं। तो अगर ऐसा है तो आप वीकेंड के साथ इन छुट्टियों को एड करा लें। जिसमें आप ट्रिप को रिलैक्स होकर एन्जॉय कर पाएंगे।
ऑफिस ट्रिप को कभी न करें मिस
बिल्कुल, अगर आपकी कंपनी किसी ट्रेनिंग, मीटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए दूसरी जगह भेज रही है तो इसका फायदा उठाएं। क्योंकि ऑफिस का काम खत्म होने के बाद आप बचे हुए समय में आसपास की जगहें घूम-फिर सकते हैं। ट्रेनिंग के बाद अपने इस शौक को पूरा करना हालांकि थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन ऑफिस ट्रिप के दौरान आप फ्लाइट और रहने का बजट बचा लेते हैं जिसे आप आराम से उस जगह पर अवेलेबल एडवेंचर एक्टविटीज़ या ऐसी ही चीज़ों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 151/3
Next Article पहले दिन केदारनाथ ने की इतने करोड़ की कमाई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुकूल व प्रतिकूल परिस्थितियों में भी रखें धैर्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 14, 2026
“पंजाबी भाषा में है अलग खुशी” – सोनल चौहान ने शेयर किया खास अनुभव
entertainment
May 14, 2026
‘NEET’ पेपर लीक मामले को लेकर मुंबई युवा कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन
Mumbai / Maharshtra
May 14, 2026
बस्ती: माँ ने ही कर दी 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
state
May 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?