आज जीवन ज्योति ब्लड बैंक द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सयुंक्त तत्वाधान ने स्थानीय परिषद जोरावरपुरा तेरापंथ युवक परिषद ने 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका सम्मान पत्र मोमेंटो के साथ सम्मान जोरावरपुरा तेरापंथ युवक परिषद का किया गया ! ब्लड बैंक कि व्यवस्थापक जय महेश्वरी ने कहा रक्तदान शिविर में जिस तरह रक्तदाताओं ने बहुत ही उत्साह के साथ रक्तदान किया बहुत ही अधिक गौरव की अनुभूति हुई ।
मानवता के हित में यह एक अच्छा कार्य है रक्त से किसी का जीवन बचाना बहुत नेक कार्य है ।मयूरेश वर्मा ने कहा विशाल रक्तदान शिविर सचमुच यह एक सराहनीय पुण्य का कार्य है । उन्होंने भी रक्तदाताओं से भी ऐसे ही उत्साहित से रक्तदान करने की अपील की ओर जोरावरपुरा युवक परिषद की प्रशंसा करते हुए एक सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया । मयूरेश जी और जय माहेश्वरी का दुप्पटा से स्वागत किया गया ! फिर मोमेंटो सम्मान पत्र युवक परिषद को भेंट किया ।
रक्तदान शिविर प्रभारी सुरेंद्र कुमार बुच्चा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और ब्लड बैंक से पधारे साथियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा आप ने जिसे कदर रक्तदान शिविर में शामिल होकर दो बूंद जिंदगी की के यज्ञ में रक्तदान करके जो आहुति आपने दी है आपका रक्त किसी जरूरमंद के जीवन की रुकी हुई गाड़ी फिर से दौड़ेगी । । इनकी रही गरिमामय उपस्थिति सभा अध्यक्ष बाबूलाल बुच्चा, मंत्री शांति लाल जी बेद, महेंद्र सुराणा, सुरेंद्र सुराणा, बालचंद बोथरा, तेयूप अध्यक्ष सुनील मरोठी, मंत्री राजेश छाजेड़, वीरेंद्र बुच्चा, सुनील सुराणा, मनीष पारख, नीरज, रोशन मेहनोत, मनोज बुच्चा, संदीप बुच्चा, आदि सभी उपस्थित रहे । तेयूप मंत्री राजेश छाजेड़ ने सभी के प्रति अनंत अनंत शुभकामना ओर मंगलकामना की ।
रक्तदान शिविर की सफलता के लिया ब्लड बैंक द्वारा तेरापंथ युवक परिषद, जोरावरपुरा का किया गया सम्मान

