सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रजनीकांत बोले, 2021 का चुनाव राजनीति में सबको चौंका देंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

रजनीकांत बोले, 2021 का चुनाव राजनीति में सबको चौंका देंगे

Last updated: November 21, 2019 6:52 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: रजनीकांत ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु के लोग 2021 विधानसभा चुनाव में अपना करिश्मा दिखाएंगे और सबको आर्श्चयचकित कर देंगे। रजनीकांत ने हाल ही में राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम के संस्थापक एवं उनके समकालीन कमल हासन का हाथ थामने की इच्छा जाहिर की थी।

अभिनेता ने यहां पत्रकारों से कहा कि गठबंधन से जुड़ी बातों और मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस संबंध में निर्णय चुनाव के दौरान ही लिया जाएगा। उन्होंने निर्धारित चुनाव और उनमें मुख्य भूमिका अदा करने का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा, ”2021 में तमिलनाडु के लोग शत प्रतिशत बड़ा करिश्मा करेंगे और राजनीति में सबको चौंका देंगे।”

AIADMK ने कमल हासन, रजनीकांत पर फिर किया कटाक्ष

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने एक बार फिर अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी अलग-अलग विचारधारा को देखते हुए यह ‘बिल्ली और चूहे के एक साथ रहने की तरह होगा। अन्नाद्रमुक के मुखपत्र ‘नमातु अम्मा में एक आलेख में कहा गया कि रजनीकांत ने घोषणा की थी कि वह आध्यात्मिक राजनीति को आगे बढ़ाएंगे, जबकि हासन वाम समर्थक रूख के लिए जाने जाते हैं।

हासन और रजनीकांत ने मंगलवार को राज्य के कल्याण के लिए साथ मिलकर काम करने का संकेत दिया, जिससे राजनीतिक तालमेल की अटकलें लगने लगी हैं। सबसे पहले, हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत की उन टिप्पणियों का मंगलवार को समर्थन किया, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के शीर्ष पद पर आने पर हैरानी जताई गई। हासन ने कहा कि यह ‘आलोचना नहीं है बल्कि सच्चाई है।’

हासन ने यह भी कहा कि वह तमिलनाडु के कल्याण के लिए रजनीकांत के साथ हाथ मिलाएंगे। रजनीकांत ने भी इसी तरह के विचार जताए। अन्नाद्रमुक के कई नेताओं ने साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताने के लिए उनकी आलोचना की। मत्स्य मामलों के मंत्री डी जयकुमार ने इसे ‘मृग मरीचिका और ‘भ्रम बताया।

मुखपत्र में बृहस्पतिवार के आलेख में खासकर हासन को निशाना बनाते हुए कहा गया कि फिल्म जगत में प्रतिद्वंद्विता में वह रजनीकांत से हार गए और उन्हें डर लगता है कि राजनीति में भी ऐसा होगा। आलेख में कहा गया, ”आध्यात्मिक राजनीति करने का इरादा रखने वाले रजनीकांत तर्कवाद और साम्यवाद की बातें करने वाले कमल हासन से हाथ मिला रहे हैं। यह ऐसा ही होगा कि बिल्ली और चूहा एक साथ रहे। इसमें कहा गया, ”समय आने पर रजनीकांत को सीख मिल जाएगी कि हासन के साथ संभावित भागीदारी सार्थक नहीं होने वाली।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सपा सरकार की गड्डा युक्त सड़कों को गड्डा मुक्ति कर रही भाजपा – केशव प्रसाद मौर्य
Next Article JAM और GeM से डेढ़ लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे : पीएम मोदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सभी में हो व्रत चेतना का विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 12, 2026
विलेपार्ले {मुंबई}: अणुव्रत चेतना से जागा संयम और नैतिक मूल्यों का संदेश – साध्वीश्री राकेश कुमारीजी
social
September 12, 2026
पांडेसरा में पर्युषण महापर्व के अवसर पर आध्यात्मिक साधना का अनुपम वातावरण
social
September 12, 2026
दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?