सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: JAM और GeM से डेढ़ लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे : पीएम मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

JAM और GeM से डेढ़ लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे : पीएम मोदी

Last updated: November 21, 2019 7:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कॉन्क्लेव ऑफ अकाउंटेंट्स जनरल को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी कहते थे कि जिस तरह व्यक्ति अपनी पीठ नहीं देख सकता उसी तरह व्यक्ति को अपनी त्रुटियों को देखना बड़ा मुश्किल होता है। आप सभी वो दिग्गज हैं जो आईना लेकर सरकारी व्यवस्थाओं के सामने खड़े हो जाते हैं और कमियों और गलतियों को बताते हैं। उन्होंने कहा कि सीएजी की जिम्मेदारी इसलिए भी अधिक है क्योंकि आप देश और समाज के आर्थिक आचरण को पवित्र रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।और इसलिए आपसे उम्मीदें भी अधिक रहती हैं।

पीएम मोदी की भाषण की महत्वपूर्ण बातें

1- JAM- जनधन, आधार और मोबाइल से सामान्य मानवी को योजनाओं का लाभ डायरेक्ट पहुंच रहा है। और GeM – गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से आज सरकार की सवा चार सौ से ज्यादा स्कीम का लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। इसके कारण करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे हैं।

2- आज जितने भी स्टेक होल्डर्स हैं, उनको सटीक ऑडिट भी चाहिए, ताकि वो अपने प्लान का सही
क्रियान्वयन कर सकें। वहीं वो ये भी नहीं चाहते कि ऑडिट की प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय लगे।

3- हमारा लक्ष्य है कि साल 2022 तक साक्ष्य आधारित नीति-निर्माण को गवर्नेंस का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।ये न्यूज इंडिया की नई पहचान बनाने में भी मदद करेगा। ऐसे में ऑडिट और
आश्वासन क्षेत्र के परिवर्तन के लिए भी ये सही दौर है। अब सीएजी को भी सीएजी 2.0 की तरफ बढ़ना होगा।

4-सिर्फ आंकड़ों और प्रक्रिया तक ही इस संगठन को सीमित नहीं रहना है, बल्कि वाकई में गुड गवर्नेंस के एक उत्प्रेरक के रूप में आगे आना है। सीएजी को सीएजी प्लस बनाने के सुझाव पर आप गंभीरता से अमल कर रहे हैं, ये खुशी की बात है।

5- क्या लक्ष्य था, क्या पूरा किया गया, इसे लेकर आपका दृष्टिकोण बहुत बारीक होता है।आप भी अपने संस्थान के या इस कॉन्क्लेव के जो लक्ष्य बनाएं वो साल 2022, यानि अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष को जोड़ते हुए बनाएं।

6- बीते कुछ सालों में सरकारी विभागों में जालसाजी से निपटने के लिए अनेक प्रयास हुए हैं। अब सीएजी को ऐसे टेक्निकल टूल्स डेवलप करने होंगे ताकि संस्थानों में जालसाजी के लिए कोई गुंजाइश न बचे।

7- मुझे विश्वास है कि सीएजी देश की तमाम अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और न्यू इंडिया को क्लीन इंडिया बनाने में सशक्त करेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रजनीकांत बोले, 2021 का चुनाव राजनीति में सबको चौंका देंगे
Next Article जलियांवाला नरसंहार के लिए माफी मांगेगी ब्रिटेन की लेबर पार्टी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार
Mumbai / Maharshtra
September 12, 2026
जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह
entertainment
September 12, 2026
आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 12, 2026
सभी में हो व्रत चेतना का विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?