मुंबई:सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 गुरुवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। इतनी महंगी बजट में बनी ये फिल्म कहीं लीक न हो इसके लिए मेकर्स ने कई बड़े कदम उठाए, लेकिन फिर भी वो फिल्म का पाइरेटेड वर्जन आ गया।
बता दें कि लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म रिलीज से पहले उन साइट्स को ब्लॉक किया जिससे फिल्म लीक होने का डर था। यहां तक की मद्रास हाईकोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर (को 12000 से ज्यादा उन वेबसाइटों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था जिनपर तमिल फिल्मों का पाइरेटेड वर्ज़न दिखाया जाता है। लेकिन इन सूके बावजूद फिल्म लीक हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिल रॉकर्स और अन्य एक्टिव पायरेसी वेबसाइट ने फिल्म को लीक किया। फिल्म के लीक होने से फिल्म की कमाई में असर पड़ सकता है।
फिल्म लीक होने के बाद लाइका प्रोडक्शन ने ट्विटर पर लिखा, ‘4 साल की मेहनत, करोड़ों रुपये, 1000 टेक्नीशियन… थिएटर में फिल्म को प्यार दें और एन्जॉय करें। अनुभव को इस तरह बर्बाद ना होने दें। पाइरेसी को बढ़ावा ना दें और सभी पाइरेडेट लिंक्स को [email protected] पर भेज दें। तमिल सिनेमा को आगे बढ़ाने में मदद करें।’
रजनीकांत-अक्षय की ‘2.0’ हुई लीक

