सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राम मंदिर के नये ट्रस्ट का प्रारूप तैयार, क्यूरेटिव पिटीशन का इंतजार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

राम मंदिर के नये ट्रस्ट का प्रारूप तैयार, क्यूरेटिव पिटीशन का इंतजार

Last updated: January 6, 2020 9:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

अयोध्या:राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता सुप्रीम कोर्ट ने भले साफ कर दिया है लेकिन मुस्लिम पक्ष इस रास्ते को आसानी से नहीं छोड़ना चाहता है। कोर्ट का फैसला उन्हें अभी भी हजम नहीं हो पा रहा है। रिव्यू पिटीशन का तुरंत खारिज हो जाना और इस पक्ष के लिए और भी अखरने वाला रहा। यही कारण है कि अब क्यूरेटिव पिटीशन के लिए विशेष रणतीति बनाई जा रही है। पिछले दिनों सीएए के देशव्यापी उग्र विरोध ने केन्द्र सरकार को इसका पूरा एहसास करा दिया है। इसलिए नये ट्रस्ट का प्रारूप तैयार हो जाने के बाद भी अभी सरकार क्यूरेटिव पिटीशन दायर होने और उस पर कोर्ट का निर्णय आने का इंतजार करेगी।

कोर्ट ने 9 नवंबर के फैसले में केन्द्र सरकार की ओर से ट्रस्ट की नियमावली बनाने के लिए तीन माह का समय नियत किया है। यह अवधि आठ फरवरी 2020 को पूरी होगी। इसके पहले यह भी तय है कि क्यूरेटिव पिटीशन सुप्रीम कोर्ट में दायर होगी और कोर्ट भी अपना रुख स्पष्ट कर देगा। केन्द्र सरकार ने यह संदेश हिन्दू संगठनों तक पहुंचा दिया है। इसी के चलते रामनवमी के अवसर पर रामजन्मभूमि में प्रस्तावित मॉडल के अनुरूप मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने का प्रस्ताव है। इसके पहले माना जा रहा था कि खरमास की समाप्ति के बाद मकर संक्रांति के आसपास नये ट्रस्ट की घोषणा हो जाएगी। फिलहाल यह इंतजार लंबा भी हो सकता है।

इसके लिए संत समाज को भी भरोसे में लेने के लिए अंदरखाने सरकार और संगठन के विशेष दूत सम्पर्क में जुटे हैं। विहिप के शीर्ष नेतृत्व के साथ संघ नेतृत्व भी इस अभियान को बल दे रहा है। इसकी कमान संघ के दोनों सर कार्यवाह भैयाजी जोशी एवं डॉ. कृष्ण गोपाल संभाल रहे हैं। इसी सिलसिले में संघ के सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल अयोध्या में दो दिन प्रवास भी कर चुके हैं। उन्होंने अयोध्या के पर्यटन विकास योजनाओं की भी समीक्षा की और इंटरनल मास्टर प्लान बनाने का निर्देश भी जिला प्रशासन को देकर गये हैं।

उधर पौष शुक्ल पूर्णिमा यानी 10 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू होगा। इस दौरान 20 जनवरी को विहिप के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मंडल के धर्माचार्यों की बैठक होगी। बैठक में कोई बखेड़ा न हो इसकी तैयारी अभी से की जा रही है।उधर निर्मोही अखाड़े के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश और अखाड़े के पंचों की दावेदारी के अलावा रामालय ट्रस्ट की आड़ में द्वारिका व ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की हुंकार को देखते हुए केन्द्र सरकार ने सर्वमान्य ट्रस्ट गठन की दिशा में खासी मगजमारी की है। ट्रस्ट का प्रारूप काफी हद तक तैयार हो गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article JNU हिंसा पर आई कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया, ट्वीट कर दी छात्रों को नसीहत
Next Article जेएनयू में हिंसा पर बिफरीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?