By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राम मंदिर के लिए भूमि पूजन दो जुलाई को, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी होंगे शामिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

राम मंदिर के लिए भूमि पूजन दो जुलाई को, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी होंगे शामिल

Last updated: June 17, 2020 10:53 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

अयोध्या:रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन दो जुलाई को प्रात: आठ बजे से साढ़े दस बजे तक होगा। कोरोना के कारण देश की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। भूमि पूजन के बाद वे अपना संदेश भी देंगे।

तीन जून को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी रामजन्मभूमि परिसर की पवित्र मिट्टी लेकर गए थे। उन्होंने वह मिट्टी प्रधानमंत्री तक पहुंचा दी है। प्रधानमंत्री मोदी एक जुलाई को निर्धारित मुहूर्त में परिसर की मिट्टी का पूजन करेंगे और अपने प्रतिनिधि व मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र के हाथों अयोध्या भेजेंगे। यहां भूमि पूजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामजन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारी और अन्य संत-महंत शामिल होंगे। बताया गया कि श्री रामजन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे।

भूमि पूजन के साथ ही नींव की खुदाई शुरू होगी

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने बुधवार को बताया कि दो जुलाई को भूमि पूजन के साथ ही राम जन्मभूमि में मंदिर की नींव की खुदाई शुरू कर दी जाएगी। मंदिर निर्माण का यह कार्य लार्सन एण्ड टुब्रो (एलएण्डटी) के माध्यम से होना है। इसके लिए कार्यदाई संस्था के तकनीकी अधिकारी बीते पखवारे से कैंप कर रहे हैं। ये अधिकारी मंदिर निर्माण के सिलसिले में बुलाए गए श्रमिकों और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों के आवास इत्यादि की व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। आवास के लिए स्थान नियत नहीं होने से किराए का भवन तलाशा जा रहा है, जिसमें तीन सौ श्रमिकों के आवास, पेयजल, भोजन व शौचालय का प्रबंध हो।

पहले हो चुका है शिलान्यास

रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए नौ नवम्बर 1989 को शिलान्यास किया जा चुका है। रामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के अध्यक्ष व तत्कालीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ व देश के अन्य धर्माचार्यों की अगुवाई में राम मंदिर की प्रथम पूजित आधारशिला बिहार के दलित सामाजिक कार्यकर्ता कामेश्वर चौपाल ने रखी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम मंदिर निर्माण के लिए गठित रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति की 15 सदस्यीय कार्यकारिणी में वे भी एक सदस्य हैं। महंत अवेद्यनाथ की अगुवाई में शिलान्यास आयोजित हुआ था। वहीं उनके शिष्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला को नए भवन में प्रतिष्ठित किया और अब वे भूमि पूजन भी करेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उत्तराखंड की चीन सीमा पर सुरक्षा बलों ने गश्त बढ़ाई, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
Next Article इम्युनिटी बूस्टर चीजें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अनुपम पटनायक की ‘मंत्र मुग्ध’ आज सिनेमाघरों में रिलीज
entertainment
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?