By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राम हमारी अस्मिता की पहचान हैः रामनाइक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

राम हमारी अस्मिता की पहचान हैः रामनाइक

Last updated: December 1, 2019 8:47 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई। मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग, श्री भागवत परिवार और गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन के समापन सत्र में प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए रामनाइक ने कहा कि राम उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र आने वाले पहले अतिथि थे। वे लंबे समय तक पंचवटी में ठहरे थे। यह सुखद संयोग है कि इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन का उद्घाटन महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया और समापन उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल  रामनाइक द्वारा सम्पन्न हो रहा है।
इस दौरान वीरेन्द्र याग्निक के सत्तर साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उनपर प्रकाशित ‘समिधा’ नामक ग्रंथ का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम के आरंभ श्री भागवत परिवार के अध्यक्ष एस.पी.गोयल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया।इस अवसर पर मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष  डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय ने कहा कि इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में दस विदेशी विद्वान, पचास आमंत्रित विद्वान तथा 763  आगंतुक शामिल हुए।इस मंथन से यह संदेश निकला है कि रामकथा में संपूर्ण विश्व को प्रेरितऔर प्रभावित करने की शक्ति है। उसमें संपूर्ण विश्व का कल्याण करने की क्षमता है।इस मौके पर वीरेन्द्र याग्निक के सत्तर साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उनका सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया।उन्होंने कहा कि ‘वीरेन्द्र जी अब हो गये सत्तर, चलो समेटो कागज पत्तर।’इस अवसर पर याग्निक जी के चित्रों की गैलरी का भी उद्घाटन हुआ।कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र विकल ने किया और मुकुल अग्रवाल ने आभार ज्ञापित किया।
इसके उपरांत गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों द्वारा रामलीला प्रस्तुत की गयी जिसमें तकनीक का अद्भुत प्रयोग दिखाई पड़ा। इस मौके पर देश-विदेश से आए हुए विद्वान, श्री भागवत परिवार के पदाधिकारी और गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों के अलावा हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article खगड़िया में सरिता डीजल ने शुरू किया डीलरशीप का वितरण, बाटे गए डीलरशीप पत्र
Next Article तेरापंथी सभा ट्रस्ट बोर्ड, साहूकारपेट के प्रबंध न्यासी बने सुरेशकुमार नाहर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?