By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजस्थान चुनाव: शरद यादव ने की सीएम वसुंधरा राजे पर विवादित टिप्पणी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

राजस्थान चुनाव: शरद यादव ने की सीएम वसुंधरा राजे पर विवादित टिप्पणी

Last updated: December 7, 2018 5:11 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:राजस्थान के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की। राजस्थान के अलवर में शरद यादव ने कहा-वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं, पहले पतली थी। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है। शरद यादव के भाषण का एक अंश न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विट किया है।
इस पूरे मामले का तूल पकड़ने के बाद शरद यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने यह सब मजाक के रूप में कहा। उनके(वसुंधरा राजे) साथ मेरे पुराने संबंध हैं। यह किसी भी तरह अपमानजनक नहीं था। मुझे उन्हें चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। जब मैं उनसे मिला था, तब भी मैंने उनसे कहा था कि आपका वजन बढ़ रहा है।
पिछले साल भी जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बैलेट पेपर के बारे में बड़े पैमाने पर सब जगह समझाने की जरूरत है। बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है। उन्होंने कहा कि बेटी की इज्जत जाएगी तो गांव और मोहल्ले की इज्जत जाएगी। वोट एक बार बिक गया तो देश की इज्जत और आने वाला सपना पूरा नहीं हो सकता है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शरद यादव को नोटिस भी जारी किया था।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
ये पहली बार नहीं है जब शरद यादव के महिलाओं को लेकर दिए बयान पर विवाद हुआ है। इससे पहले भी उनके कई बयान विवादित रहे हैं। दक्षिण भारत की महिलाएं सांवली तो जरूर होती हैं, लेकिन उनका शरीर खूबसूरत होता है, उनकी त्वचा सुंदर होती है, वे नाचना भी जानती हैं। लेकिन भारत के लोग गोरी चमड़ी के आगे सरेंडर कर देते हैं। यहां तो सफेद रंगत देखकर लोग दंग रह जाते हैं। शादी के विज्ञापनों में भी लिखा रहता है, गोरी लड़की चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मार्च 2020 तक पूरी तरह से साफ कर ली जाएगी गंगा: नितिन गडकरी
Next Article पूर्व पुलिस प्रमुख के ट्रांसफर पर पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री ने इस्तीफा दिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सार संभाल यात्रा में तेयुप दक्षिण मुंबई ने प्रस्तुत की संगठनात्मक सक्रियता एवं युवा शक्ति की झलक
social
August 23, 2026
अभातेयुप की ‘सार संभाल यात्रा’ का नेरुल में भव्य व सफल आयोजन
social
August 23, 2026
रक्षाबंधन कार्यशाला : आत्मरक्षा, संस्कार एवं त्याग की प्रेरणादायी प्रस्तुति
social
August 23, 2026
प्रेक्षाध्यान देता है अभिनव जीवन शैली
social
August 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?