नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बधाई देने वालों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रमुख नाम हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्रनिर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु बनाये और वह देश की सेवा करते रहे।’
श्री मोदी आज 68 साल के हो गये। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वार्डनगर में हुआ था।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर ट्वीट किया, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। हम आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशियों की कामना करते हैं।”
आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर श्री केजरीवाल ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। श्री कुमार ने यहां श्री मोदी को उनके 68वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की।
राहुल, केजरीवाल सहित कई नेताओं ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

