By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार में देश की ग्रोथ रेट 9% से घटकर 5% हुई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार में देश की ग्रोथ रेट 9% से घटकर 5% हुई

Last updated: January 28, 2020 3:26 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर:युवा आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा पिछले साल देश के एक करोड़ युवाओं का रोजगार छिन गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस पर मौन हैं। सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर लंबे भाषण देने वाले मोदी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते। जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित सभा में राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश की ग्रोथ रेट 9% थी, जो अब घटकर 5% रह गई। उन्होंने कहा कि हम गरीबों को पैसा देते थे, जिससे बाजार की खपत बढ़ती थी और ग्रोथ होती थी, लेकिन मोदी ने इकोनॉमिक्स नहीं पढ़ा, इसलिए उन्हें यह बात समझ नहीं आती।

युवा आक्रोश रैली में राहुल गांधी का भाषण:

  • राहुल ने कहा कि देश का हर युवा मौजूदा हालात को जानता है। हर देश के पास कोई न कोई पूंजी होती है। अमेरिका के पास हथियार, सबसे बड़ी नेवी, एयरफोर्स और आर्मी है। सऊदी के पास तेल है। हिंदुस्तान के पास करोड़ों युवा हैं। पूरी दुनिया यह मानती है कि भारत का युवा दुनिया को बदल सकता है। ओबामा ने कहा था चाइना और हिंदुस्तान का मुकाबला अमेरिका नहीं कर पाएगा।
  • पूरी दुनिया से लोग हिंदुस्तान के युवाओं में इन्वेस्ट करने आते थे, क्योंकि वे आप में भरोसा करते थे। लेकिन, आज में दुख से कहता हूं कि 21वीं सदी का हिंदुस्तान अपनी पूंजी को बर्बाद कर रहा है। जो आप इस देश के लिए कर सकते हैं, उसे सरकार और हमारे पीएम होने नहीं दे रहे हैं।
  • आज हिंदुस्तान का युवा कॉलेज स्कूल में जाकर पढ़ता है, लेकिन पढ़ाई के बाद उसे रोजगार नहीं मिलता। पिछले साल हिंदुस्तान में 1 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया। हमारे पीएम जहां भी जाते हैं, लंबे-लंबे भाषण देते हैं। एनआरसी सीएए और एनपीआर की बात करते हैं, लेकिन जो सबसे बड़ी समस्या है, हमारे पीएम उस पर एक शब्द नहीं बोलते हैं।
  • राहुल गांधी ने कहा- यूपीए के समय देश की ग्रोथ रेट 9% थी। पूरी दुनिया हिंदुस्तान की तरफ देख रही थी। अब जहां जीडीपी नई तरीके से नापी जाती है, तो वह घटकर 5% फीसदी रह गई है। अगर यूपीए के तरीके से नापें, तो यह 2.5% ही है।
  • यूपीए के समय हम पैसा गरीबों को देते थे। सवाल यह है कि हम पैसा गरीबों को क्यों देते थे? जैसे ही हिंदुस्तान के गरीब लोग माल खरीदते थे, फैक्ट्रियां चालू हो जाती थीं। फैक्ट्रियां माल बनाती थीं, उन्ही फैक्ट्रियों में रोजगार मिलता था और इन्वेस्टमेंट आता था। नरेद्र मोदी इकॉनोमिक्स नहीं पढ़ें हैं, इसलिए समझते नहीं हैं।
  • राहुल गांधी ने कहा- आपकी जेब से 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए निकाल कर नरेंद्र मोदी ने 15 सबसे अमीर लोगों का कर्जा माफ कराया। कुछ महीने पहले 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपए का टैक्स माफ किया। जैसे ही गरीबों से युवाओं के पास से पैसा गया, उन्होंने बाजार से सामान खरीदना बंद कर दिया। इससे फैक्ट्रियां बंद हो गईं और रोजगार चला गया।
  • किसी से भी पूछ लीजिए जीएसटी से क्या फायदा हुआ? कोई नहीं बोलेगा। सिर्फ अंबानी और अडानी को फायदा हुआ। खुद नरेंद्र मोदी को अब तक समझ नहीं आया कि जीएसटी क्या है। 8 साल के बच्चे से पूछ लो, नोटबंदी से फायदा हुआ या नुकसान। वो बोलेगा नुकसान हुआ।
  • पहले हिंदुस्तान चाइना का मुकाबला करता था। कोई भी फोन देखिए, चाइना में बना है। हिंदुस्तान उनका मुकाबला कर सकता है। और कोई कर ही नहीं सकता। हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ा मौका है। सभी देश तैयार हैं, जो हिंदुस्तान को मैन्यूफैक्चरिंग का कैपिटल बनाना चाहते हैं। लेकिन पहले हिंदुस्तान में शांति थीं। अब हम पढ़ते हैं कि हिंसा है। हिंदुस्तान के लोग एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। हिंदुस्तान की सरकार हिंसा फैला रही है। हम इन्वेस्ट क्यों करें। ये काम नरेंद्र मोदी ने किया।
  • आप सबसे बड़े बिजनेसमैन की मदद करते हो, तो किसानों और बेरोजगारों की मदद भी करो। नरेंद्र मोदी ने पहला काम किया, पूरा फायदा 15 बिजनेसमैन को दिया। दूसरा काम जो दुनिया में हिंदुस्तान की इमेज खराब की। पूरी दुनिया कहती थी एक तरफ पाकिस्तान, जो हमेशा लड़ता है। दूसरी तरफ हिंदुस्तान प्यार और भाईचारा। इस इमेज को नरेंद्र मोदी ने बर्बाद कर दिया।
  • आज हमारे युवा जब पीएम से सवाल करते हैं कि देश की इमेज क्यों खराब की। आपने युवाओं के लिए क्या किया, तो आप पर गोली चलाई जाती है। मैं चेलेंज देता हूं पीएम किसी भी यूनिवर्सिटी में चले जाएं और युवाओं से सवाल पुछवाकर देख लें। नरेंद्र मोदी उनका जवाब नहीं दे सकते, लेकिन झूठे वादे जरूर कर सकते हैं।
  • मैं आपको एक मैसेज देने आया हूं। कांग्रेस पार्टी समझती है कि इस देश को सिर्फ एक शक्ति बदल सकती है और वो है हिंदुस्तान का युवा। आज आपको रास्ता नहीं दिखाई दे रहा, विजन दिखाई नहीं दे रहा। रोजगार नहीं मिल रहा। लेकिन, आपमें वो ऊर्जा है जो देश को बदल सकती है। पूरी दुनिया आपकी तरफ देख रही है। आप अपनी शक्ति को पहचानो।
  • जब आप सभी जगह मेड इन चाइना देखते हो, तो उन शब्दों की शक्ति को पहचानो। मैं चाहता हूं कि मेड इन जयपुर, मेड इन चाइना का मुकाबला कर सके। आपकी आवाज दबनी नहीं चाहिए। आपके दिल में जो बात है, वो सही है। आप बेरोजगारी पर सवाल उठाओ। भविष्य पर सवाल उठाओ। जो भी इस देश को तोड़ने की कोशिश करे, उसे बता दो कि देश को बांटने से हिंदुस्तान का सम्मान नहीं बढ़ता।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोनावायरस का कहर: चीन में 106 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा
Next Article पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान को हराने में 10 दिन भी नहीं लगेंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एमसीए वर्ल्डवाइड ने हरि माँ प्रियंका के प्रेरणादायक चेतना सत्र का सफल आयोजन किया, मुंबई में 140 लोगों ने लिया भाग
Mumbai / Maharshtra
July 22, 2026
परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
July 21, 2026
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?