सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल बोले- रोजाना एक लाख टेस्ट किए जाने चाहिए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल बोले- रोजाना एक लाख टेस्ट किए जाने चाहिए

Last updated: April 26, 2020 7:34 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कोरोनावायरस संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए विपक्ष ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को सलाह दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि विशेषज्ञों भी मानते हैं कि कोरोनावायरस को हराने के लिए बड़े पैमाने पर रैंडम टेस्टिंग की जरूरत है। राहुल ने लिखा कि भारत में पहले से ही टेस्टिंग किट स्टॉक में है। एक समस्या है, जो भारत की मौजूदा रोजाना 40 हजार टेस्ट की क्षमता को एक लाख प्रतिदिन किए जाने से रोक रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाया
राहुल ने कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। राहुल ने इस दौरान राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाया और कहा- मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक राज्यों को लेनी चाहिए। राज्य सरकारों को चाहिए की वह अपने यहां फंसे मजदूरों की देखभाल बेहतर तरीके से करें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सहमति जताई और कहा कि राज्य सरकारों को इसके लिए रणनीति बनानी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास मौजूदा टेस्टिंग से तीन गुना टेस्टिंग प्रतिदिन करने की क्षमता है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

देश में अब तक 26 हजार 616 मामले
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हजार 616 हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या भी 826 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 5803 ठीक भी  हुए हैं। लॉकडाउन के दूसरे फेज में 10 दिन के अंदर इस बीमारी के मरीजों की संख्या दोगुना से ज्यादा हो गई है। 15 अप्रैल तक यह 12 हजार 370 थी, जो 25 अप्रैल देर रात 26 हजार 378 हो गई। शनिवार को रिकॉर्ड 1835 मामले आए। यह एक दिन में नए मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 23 अप्रैल को 1667 संक्रमित मिले थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रवासी मजदूरों की अभी नहीं होगी घर वापसी? उद्धव बोले- ट्रेनें अभी नहीं चलने वाली हैं, वरना लॉकडाउन और बढ़ाना पड़ेगा
Next Article कार्तिक ने टैलेंट से अवसर को सफलता में बदलाः सुभाष घई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?