सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रवासी मजदूरों की अभी नहीं होगी घर वापसी? उद्धव बोले- ट्रेनें अभी नहीं चलने वाली हैं, वरना लॉकडाउन और बढ़ाना पड़ेगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

प्रवासी मजदूरों की अभी नहीं होगी घर वापसी? उद्धव बोले- ट्रेनें अभी नहीं चलने वाली हैं, वरना लॉकडाउन और बढ़ाना पड़ेगा

Last updated: April 26, 2020 7:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह भरोसा दिलाया है कि इस मुद्दे पर वे केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं। उन्होंने रविवार (26 अप्रैल) को कहा, “मैं प्रवासी मजदूरों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं केंद्र से बात कर रहा हूं और जो भी संभव होगा वह जल्द ही किया जाएगा। एक बात तय है कि ट्रेनें शुरू नहीं हो रही हैं क्योंकि हम भीड़ नहीं चाहते हैं, वरना लॉकडाउन को और बढ़ाने की जरूरत होगी।”

कुछ दिन पहले मुंबई के बांद्रा में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन चलने की अफवाह के चलते घर जाने के लिए वहां प्रवासी मजदूरों की भीड़ जमा हो गई थी। उन्हें समझाने के लिए पहुंची पुलिस से मजदूरों की झड़प भी हुई। हालांकि बाद में काफी मशक्कत के बाद सभी मजदूर लौट गए थे। उस वक्त उद्धव ठाकरे ने मजदूरों को आश्वासन दिया था कि घर वापसी होने तक उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम करेगी।

इसके साथ ही उद्धव ने कहा कि राज्य में 82 प्रतिशत ऐसे मरीज हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में 80 फीसद रोगियों में कोविड-19 के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जबकि 20 प्रतिशत मरीजों में हल्के और गंभीर लक्षण सामने आए हैं। हमें यह देखना होगा कि इनलोगों को कैसे सुरक्षित करना है। ऐसे लोग जो कोरोना को छिपा रहे हैं और जांच नहीं करा रहे हैं… अगर आपमें कोरोना के लक्षण हैं, तो जाएं और जांच कराएं।”

वहीं, महाराष्ट्र सरकार राज्य के कोरोना वायरस से प्रभावित शहरी इलाकों में लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी बढ़ा सकती है। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद और अमरावती शहरों के बाहर के इलाकों में स्थिति पर करीब से नजर रखी है। उन्होंने कहा, “शहर ही हैं जहां कोविड-19 के ज्यादा मामले हैं। अगर राज्य को बंद के मौजूदा सख्त नियमों में छूट देनी होगी तो यह राज्य के ग्रामीण और कम प्रभावित इलाकों में दी जाएगी। हालांकि हम इसे देख रहे हैं क्योंकि ग्रामीण और शहरी इलाके जुड़े हुए हैं।”

26 अप्रैल को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 811 नए मामले सामने आए। इसके साथ, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 7,628 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार इन मामलों में 1,076 ठीक हो गए हैं और 323 की मौत हो गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शरद पवार का पीएम मोदी को खत, महाराष्ट्र के लिए मांगा स्पेशल पैकेज
Next Article राहुल बोले- रोजाना एक लाख टेस्ट किए जाने चाहिए
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?