मुंबई। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य उग्रविहारि तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमारजी के प्रेरणास्वरूप 03 मार्च 2019 रविवार को सुबह श्रीमति मंजू अशोक मादरेचा के आवास पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सामायिक करते हुए श्री भक्ताम्बर स्त्रोत का पाठ किया। “सामायिक मन को स्थिर रखने की अपूर्व क्रिया है, आत्मिक अपूर्व शांति प्राप्त करने का संकल्प है, परम पद पाने का सरल और सुखद मार्ग है। अखंडानंद प्राप्त करने का गुप्त मंत्र है, दु:ख समुद्र को तिरने का श्रेष्ठ जहाज है।”
धर्माराधना के साथ सामाजिक समरसता के लक्ष को ध्यान में रखकर रॉयल ग्रूप बोरिवली भी एक प्रयास की ओर अग्रसर हैं इस क्रम में किशोर धाकड़, अशोक मादरेचा, अर्जुन सिंघवी, यशवंत सोनी, मनोज डागलिया, संजय बेताला, मनोज तातेड़, जयेश चोरडिया, संजय कोठारी, महेश डागलिया, गौरव भंसाली के साथ ही साथ मंजू मादरेचा, संगीता धाकड़, हेमलता धाकड़, किरण सोनी, शिला चोरडिया, संगीता सिंघवी, जागृति डागलिया की भी उपस्थिति रही। रोशनलाल मादरेचा, पुष्पादेवी मादरेचा एवं परिवार ने सहर्ष स्वागत व आतिथ्य लाभ लिया।
रॉयल ग्रुप-बोरिवली ने किया सामूहिक सामायिक एवं भक्ताम्बर स्त्रोत पाठ

