By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आरजू गोवित्रिकर ने पति के खिलाफ कराई मारपीट की FIR
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainmentMumbai / Maharshtra

आरजू गोवित्रिकर ने पति के खिलाफ कराई मारपीट की FIR

Last updated: March 6, 2019 10:22 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:टीवी और फिल्म ऐक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर ने मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति सिद्धार्थ सब्बरवाल उन्हें शराब के नशे में मारते-पीटते हैं। मॉडल-अभिनेत्री अदिति की बहन आरजू ने शिकायत के साथ अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी पुलिस को दी है। आरजू ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि सिद्धार्थ पिछले कई वर्षों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मार्च 2010 में दोनों ने लव मैरेज की थी।
आरजू अपने पति के साथ वर्ली के पोचखानवाला रोड पर रहती थीं लेकिन मारपीट से से परेशान होकर वह कुछ दिन पहले अपने घर वापस आ गईं। 19 फरवरी को दायर की गई अपनी शिकायत में आरजू ने कहा कि 15 फरवरी को उनका अपने पति के साथ शराब पीने की लत को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद पति ने उन्हें सुबह लगभग 4 बजे बाथरूम के अंदर उन्हें घसीटा और बुरी तरह पीटा।
आरजू का आरोप है कि सिद्धार्थ ने उनके पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। उन्होंने शिकायत में आगे कहा कि 22 जनवरी को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरजू का आरोप है कि तब सिद्धार्थ ने उसके चेहरे पर थूक दिया था और जब उन्होंने विरोध किया, तो उसने फिर से उनके चेहरे पर थूका।
मंगलवार को आरजू, उसकी बहन अदिति और उनके कॉमन फ्रेंड, अभिनेता आशीष चौधरी, वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिद्धार्थ ने आरजू की सहमति के बिना उनके पांच साल के बेटे को अपने पास जबरन रख लिया है। आरजू ने यहां तक आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ को किडनैप करके उसके बदले रुपये मांगे हैं। पुलिस ने भी सिद्धार्थ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498 ए (क्रूरता), 323 (चोट पहुंचाने), 504 (शांति को भड़काने के इरादे से अपमान), 506 (धमकी देना) और 509 (महिला के शील को भंग करना) जैसी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
आरोपों के जवाब में सिद्धार्थ ने बताया कि शिकायत कुछ और नहीं बल्कि एक नाटक था। आरजू को थप्पड़ मारने के फुटेज के बारे में उन्होंने कहा कि आरजू ने उनसे कहा था कि उसे एक क्राइम शो की प्रैक्टिस करनी है इसलिए वह उन्हें थप्पड़ मारें। उन्होंने कहा कि वह खुद पर लगे आरोपों का जवाब देने को तैयार हैं।
वर्ली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुखलाल वर्पे ने इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया। वहीं आरजू ने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत मामले मीडिया से डिस्कस नहीं करना चाहतीं। आरजू के वकील विशाल मघनानी ने भी इस शिकायत पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रॉयल ग्रुप-बोरिवली ने किया सामूहिक सामायिक एवं भक्ताम्बर स्त्रोत पाठ
Next Article डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ी, आग के साथ किया स्टंट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026
चेंबूर में तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा गरिमा व उत्साह के साथ संपन्न
social
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?