मुम्बई। बोरिवली से रॉयल ग्रूप के सदस्यों ने उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमार जी आदि थाठा -3 के दर्शन सेवा कर प्रातः भक्तम्बर व सामयिक में श्रावको ने सामयिक कर धर्म लाभ लिया। विनायक प्लाजा विरार से अहिंसा आर्ट गैलरी तक रास्ते की सेवा का लाभ लिया। रोयल ग्रुप के सभी सदस्यों ने जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुम्बई के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी तातेड़ को शाल दुपट्टे से स्वागत व अभिनंदन किया। सभी ने एक स्वर से उनके आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभेच्छा प्रदान की तथा यथासंभव हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने युवाशक्ति को धर्मसंघ की प्रभावना के लिए श्रम नियोजन करते रहने के लिए उत्साहवर्धन किया ।
इस अवसर पर ग्रुप से किशोर धाकड़, अशोक मादरेचा,गौरव महेंद्र भंसाली,अर्जुन सिंघवी,संजय बेताला ,संजय कोठारी, मनोज डागलिया,मनोज तातेड़ के साथ ही सुनील लोढा,रोनक धाकड़, विनोद धाकड़ एवं महेश डागलिया की उपस्थिति रही।
रॉयल ग्रुप बोरीवली द्वारा नवनिर्वाचित सभा अध्यक्ष का सम्मान

