लॉकडाउन के दौरान एक और जो समस्या लोगों के सामने उभरकर आई है वह हेयर ड्रेसिंग और ब्यूटिशन की। एक तरफ ब्यूटी पार्लर बंद हैं दूसरी तरफ नाई की दुकान। ऐसे में लोगों के सामने दो ही रास्ते हैं एक या तो जैसे हैं वैसे पड़े रहें या घर में कुछ जुगाड़ किया जाए। खासकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए तो काफी मुश्किल हो रही है। खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता एवं मशहूर एंकर मनीष पॉल को अपनी पत्नी संयुक्ता के लिए ब्यूटीशियन बनना पड़ा।
इस लॉकडाउन के दौरान मनीष ने तमाम ऐसे काम किये है जो वे करना चाहते थे। मनीष ने सिंगिंग से लेकर कूकिंग में सभी में हाथ आजमाया है। हालही में मनीष ने अपने सोशल मीडिया पर उनके नए हेयर कट के लिए अपनी पत्नी को धन्यवाद कहा था, मनीष ने यह भी कहा था कि इससे पहले कभी भी संयुक्ता ने उनका हेयर कट किया नहीं था और यह उन्होंने पहली बार किया था।
इस बार मनीष ने पत्नी सयुंक्ता के आइब्रोज बनाये है , इस पर सयुंक्ता पॉल ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा ” किसने सोचा था कि में आइब्रोज को इस तरह शेप दूँगी ?
यह मेरे लिए किया मनीष ने! मुझे नही पता था कि मनीष इस तरह उस्तरा भी चला सकता है। इस पर मनीष ने हँसते हुए रिप्लाई किया “hahahaha ट्रस्ट करने के लिए शुक्रिया, मुझे लगता है मेने डिसेंट काम किया है। और यह तस्वीर सबूत है कि अगर कुछ गलत हुआ तो उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी। देखा जाए तो इस लॉकडाउन सब कुछ बंद पड़ा है , और जो उपलब्ध संसाधन है उससे ही हर कोई अपना काम चला रहा है। हालही में सयुंक्ता मनीष के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनी थी तो आज मनीष अपनी पत्नी संयुक्ता के लिए ब्यूटीशियन बन गए।
पत्नी संयुक्ता के लिए ब्यूटीशियन बने मनीष पॉल

