सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पर्यावरण बचाने के लिए यूपी सरकार का 22 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य, पौधशाला पर हुआ प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पर्यावरण बचाने के लिए यूपी सरकार का 22 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य, पौधशाला पर हुआ प्रशिक्षण

Last updated: June 5, 2019 4:52 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

राजकुमार गौतम/बस्ती (यूपी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वनरक्षक अमरनाथ ने ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरीयो को बिरऊपुर पौधशाला रेंज रामनगर पर प्रशिक्षण दिया। आगामी जुलाई महीने में यूपी सरकार की मंशा 22 करोड़ वृक्षारोपण की है जिसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनरक्षक अमरनाथ से हुई  बातचीत में उन्होंने बताया कि शहरों का विकास होना, हरियाली कम और कांक्रीट के जंगलो की बढोतरी दर्ज की जा रही है। हर साल प्रदूषण के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। नवंबर-दिसंबर माह में प्रदूषण की वजह से मौत के आंकड़े भी बढ़ जाते हैं। यदि हम अभी से नहीं चेते तो आने वाले कुछ सालों में साफ हवा में सांस लेने के लिए सिर्फ पहाड़ और जंगल ही बचे रह जाएंगे। प्रदूषण लगातार हमारी सांसें कम कर रहा है। नए पैदा होने वाले कई बच्चों पर इसका असर भी दिख रहा है। आज विश्व पर्यावरण दिवस है, ऐसे मौके पर हम सभी को कोई ऐसा प्रण लेना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों को साफ सुथरी हवा देने में मददगार हो सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की गई थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। वनरक्षक अमरनाथ सिंह से किए गए प्रश्नों में उन्होंने बताया कि आम लोग भी अपनी सहभागिता पर्यावरण को सुरक्षित करने में निभा सकते हैं जिनके निम्नवत तरीके हैं

पर्यावरण को सुरक्षित रखने में आम लोगों का योगदान:
आम लोगों को भी इसमें योगदान देना है, इसके लिए वो अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। सड़क पर कूड़ा ना फेंके और न ही कूड़े में आग लगाएं। कूड़ा रीसाइकल के लिए भेजें। प्लास्टिक, पेपर, ई-कचरे के लिए बने अलग-अलग कूड़ेदान में कूड़ा डाले ताकि वह आसानी से रीसाइकल के लिए जा सके।वाहन चालक निजी वाहन की बजाय कार-पूलिंग, गाडियों, बस या ट्रेन का उपयोग करें। कम दूरी के लिए साइकिल चलाना पर्यावरण और सेहत के लिहाज से बेहतर है।
पानी बचाने के लिए घर में लो-फ्लशिंग सिस्टम लगवाएं, जिससे शौचालय में पानी कम खर्च हो। शॉवर से नहाने की बजाय बाल्टी से नहाएं। ब्रश करते समय पानी का नल बंद रखो। हाथ धोने में भी पानी धीरे चलाएं। गमलों में लगे पौधों को बॉल्टी-मग्गे से पानी दें। नल में कोई भी लीकेज हो तो उसे प्लंबर से तुरंत ठीक करवाएं ताकि पानी टपकने से बरबाद न हो। नदी, तालाब जैसे जल स्त्रोतों के पास कूड़ा ना डालें। यह कूड़ा नदी में जाकर पानी को गंदा करता है। घर की छत पर या बाहर आंगन में टब रखकर बारिश का पानी जमा करें, इसे फिल्टर करके फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।

TAGGED:5JuneForestDept.WorldEnvirementDay

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ICC CWC 2019: भारत टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच जीतने वाली तीसरी टीम है
Next Article महावीर इंटरनेशनल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?