पर्वत पाटीया। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के कार्यकारीणी सदस्य , पर्वत पाटीया सभा के मंत्री , तेयुप के परामर्शक श्रीमान प्रदीप जी सुपुत्र स्व: श्री किशनलाल जी गंग सिंथल निवासी सूरत प्रवासी के 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा 16/07/25 शुक्रवार को सुबह 9.00 बजे उपरान्त पारिवारिकजन व समाज की उपस्थिति में जैन संस्कारक पवन कुमार बुच्चा, पवन जी छाजेङ व रवि जी मालू ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई और मांगलिक मंत्रोच्चार व गीतिकाओं के संगान व मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैन संस्कारक पवन बुच्चा ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की। संस्कारक पवन जी छाजेङ ने मंगल भावना यंत्र के बारे में जानकारी प्रदान की।
संस्कारकों द्वारा प्रदीप जी गंग व पारिवारिक जनो को एक वर्ष के लिए आध्यात्मिक संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। विशेष उपस्थिति सभा के उपाध्यक्ष रणजीत जी घीया तेयुप अध्यक्ष अमित जी बुच्चा व उनकी पूरी टीम की रही | परिवार से मनोज देवी गंग ने तप अनुमोदना व पधारे हुए संस्कारको व सभी संसथाओ से आये हुए महानुभावों का गंग परिवार की और से आभार ज्ञापित किया। तेयुप पर्वत पाटीया द्वारा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। परिवार द्धारा तेयुप संपोषण योजना में सहयोग प्रदान किया।
पर्वत पाटीया में जैन तप संपूर्ति अनुष्ठान संपन्न

