मुंबई:शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर ले जाने के लिए निजी गाड़ियों को अनुमति देनी चाहिए। प्रवासी मजदूरों के अपने गृह नगर पैदल जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए राउत ने कहा कि वे बीमार पड़ रहे हैं और उनमें से कुछ की मौत भी हो गई है।
शिवसेना नेता राउत ने ट्वीट किया, ‘मजदूर वर्ग पैदल ही घर वापस जा रहा है। यह अच्छी तस्वीर पेश नहीं करता है। उनके बच्चे उनके साथ हैं। रेलवे उनके लिए ट्रेनें चलाने को तैयार नहीं है। राज्य सरकार को निजी गाड़ियों को चलाने की इजाजत देनी चाहिए।’

