नई दिल्ली:कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। इस वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी मजदूर फंस गए हैं। उनको घर वापस भेजने के लिए बीते कुछ दिनों से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाए जा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर रेलवे बीते छह दिनों से रोजाना 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रही है।
साथ ही रेल मंत्री ने सभी राज्यों से श्रमिकों को वहां से निकालने और घर वापस लाने की अनुमति देने की अपील की है। इससे कि रेलवे अगले तीन से चार दिनों में सभी को वापस उनके घर पहुंचा सके।

