By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पर्थ टेस्ट मैच के लिए रिकी पोंटिंग ने दी खास सलाह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

पर्थ टेस्ट मैच के लिए रिकी पोंटिंग ने दी खास सलाह

Last updated: December 11, 2018 6:43 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

एडिलेड:एडिलेड ओवल में खेले गए चार टेस्ट मैचों की ‘बॉर्डर-गावस्कर टॉफी’ सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के हाथों 31 रन से हार झेलनी वाली आॅस्ट्रेलियाई टीम को पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कुछ सलाह दिया है। उन्होंने कहा कि आॅस्ट्रेलिया को पर्थ में 14 दिसंबर से पर्थ में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। रिकी पोंटिंग ने टीम के बल्लेबाजी क्रम में भी किसी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं करने के लिए कहा है। उनका मानना है कि एक टेस्ट मैच में मिली हार के बाद टीम में किसी भी प्रकार का बदलाव एक प्रकार की अनावश्यक प्रतिक्रिया होगी। रिकी पोटिंग ने कहा कि एक टेस्ट मैच में हार के बाद आॅस्ट्रेलिया को आरोन फिंच को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतारने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। गौरतलब है कि पोंटिंग का यह बयान अपने आप में विरोधाभाषी है। क्योंकि उन्होंने एडिलेड टेस्ट मैच शुरू होने से पहले कहा था कि आरोन फिंच को एक टेस्ट ओपनर के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए अपनी बल्लेबाजी में अभी बहुत सुधार की जरूरत है।

पर्थ टेस्ट के लिए आॅस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं चाहते रिकी पोंटिंग
गौरतलब है कि रिकी पोटिंग ने आॅस्ट्रेलियाई टीम के अपने साथी रहे माइक हसी के उस बयान से असहमति जताई है, जिसमें हसी ने कहा था कि नए बने पर्थ स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और ऐसे में आरोन फिंच की बजाए उस्मान ख्वाजा ओपनर के तौर पर बेहतर साबित हो सकते हैं। माइक हसी ने पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा और मार्कस हैरिस को ओपनर के रूप में आजमाए जाने की वकालत की है। रिकी पोंटिंग ने हसी के विचार से असहमति प्रकट करते हुए कहा कि यदि कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन को ऐसा लगा कि एडिलेड टेस्ट में आरोन फिंच ओपनिंग कर सकते हैं। तो ऐसे में सिर्फ एक टेस्ट मैच में हार के कारण उन्हें अपने ही फैसले पर शक नहीं करना चाहिए। पोंटिंग ने कहा कि यदि लैंगर और पेन को मार्कस हैरिस और उस्मान ख्वाला ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में बेहतर विकल्प लग रहे थे तो उन्होंने इस विकल्प को एडिलेड टेस्ट मैच में ही क्यों नहीं आजमाया।

वार्न और हसी पर्थ टेस्ट के लिए आॅस्ट्रेलियाई टीम में चाहते हैं कुछ बदलाव
हालांकि, आॅस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने पर्थ टेस्ट मैच के लिए टीम की बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में आने वाले दिनों में चर्चा की जाएगी। टिम पेन ने कहा, ‘कोच जस्टिन लैंगर और मेरी इस बारे में बातचीत हुई है। अगर वह इस बारे में टीम के साथ चर्चा करने चाहेंगे तो यह हमारे एजेंडे में होगा जब हम पर्थ टेस्ट के लिए टीम का चयन करेंगे।’ आॅस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट मैच के लिए अपनी वही 14 सदस्यीय टीम रखी है जो एडिलेट टेस्ट मैच में थी। ऐडिलेड में खेलने वाली टीम के ग्यारह खिलाड़ियों के अलावा तेज गेंदबाज पीटर सीडल, क्रिस ट्रेमेन और आॅलराउंडर मिशेल मार्श टीम में शामिल तीन अन्य प्लेयर्स हैं। पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने भी अपनी राय देते हुए आॅलराउंडर मार्कस स्टो​इनिस को पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह पर्थ टेस्ट मैच में खिलाने की वकालत की है। लेकिन रिकी पोंटिंग की राय अपने पूर्व साथियों माइक हसी और शेन वार्न से बिल्कुल जुदा है। वह पर्थ टेस्ट मैच के लिए आॅस्ट्रेलियाई टीम में या बल्लेबाजी क्रम में किसी भी प्रकार के बदलाव के पक्ष में नहीं हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कश्मीरियों को पूर्ण सहयोग जारी रखेगा पाक : इमरान
Next Article विजय माल्या को मुंबई की ऑर्थर जेल में आतंकी कसाब की बैरक में रखा जाएगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सार संभाल यात्रा में तेयुप दक्षिण मुंबई ने प्रस्तुत की संगठनात्मक सक्रियता एवं युवा शक्ति की झलक
social
August 23, 2026
अभातेयुप की ‘सार संभाल यात्रा’ का नेरुल में भव्य व सफल आयोजन
social
August 23, 2026
रक्षाबंधन कार्यशाला : आत्मरक्षा, संस्कार एवं त्याग की प्रेरणादायी प्रस्तुति
social
August 23, 2026
प्रेक्षाध्यान देता है अभिनव जीवन शैली
social
August 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?