By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पर्सनैलिटी को निखारने के लिए पुरुष न करें ये सारी गलतियां
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

पर्सनैलिटी को निखारने के लिए पुरुष न करें ये सारी गलतियां

Last updated: January 10, 2019 2:31 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

पर्सनैलिटी निखारने के लिए जरूरी है कि पुरुष अपनी बाहरी खूबसूरती पर ध्यान दें। चेहरे पर दाग-धब्बे हों या बिखरें हुए बाल, आपको नॉन-सीरियस की कैटेगरी में ला सकते हैं। इन सबसे बचने के लिए जरूरी है कि आप न सिर्फ अपनी स्किन का ध्यान रखें बल्कि समय-समय पर अपनी ग्रूमिंग भी कराते रहें।

बालों में शैंपू न करना

पुरुष शैंपू करने में भी लापरवाही बरतते हैं। कई बार तो सही शैंपू भी नहीं चुनते, जिससे बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि हर दो दिन बाद शैंपू और कंडीशनर करना।

बिना क्रीम के शेविंग

जल्दबाजी में पुरुष चेहरे पर बिना शेविंग क्रीम के ऐसे ही रेज़र घुमा लेते हैं पर शेविंग का यह तरीका गलत है। इससे चेहरे पर निशान और कट्स लग सकते हैं। शेविंग क्रीम लगाने के बाद ही रेज़र चलाएं। बिना क्रीम के शेव करने से स्किन की बाहरी परत प्रभावित होती है, साथ ही चेहरे पर दाने भी पड़ सकते हैं, इसलिए जब भी शेविंग करें, चेहरे को मुलायम बनाने के लिए क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें।

ट्रिमिंग न करना

आजकल लेडीज़ ही नहीं पुरुष भी स्किन को लेकर काफी एक्टिव हैं और वे भी अपने लुक में कोई न कोई बदलाव करते रहते हैं। इसकी शुरुआत वो दाढ़ी से करते हैं। इन दिनों बीयर्ड लुक ट्रेंड में है लेकिन कई बार देखभाल की कमी से दाढ़ी इतनी बढ़ जाती है कि पूरा लुक ही फूहड़ लगने लगता है। बीयर्ड को मेंटेन रखने के लिए बहुत मेहनत और वक्त चाहिए। समय-समय पर दाढ़ी को ट्रिम कराते रहना जरूरी होता है। बाल अनइवन हैं तो इन्हें हर दूसरे दिन कांटे-छांटे, तभी आकर्षक दिखेंगे।

सफेद बाल उखाड़ना

आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आम बात है। इसकी वजह है न्यूट्रिशन और प्रोटीन की कमी। ज्यादातर लोग सफेद बालों को बिना कैंची के हाथ से ही उखाड़ देते हैं। इससे आसपास के बाल भी प्रभावित होते हैं और उनकी जड़ कमजोर होती है। इसलिए बालों को उखाड़ने से बेहतर है उन्हें कलर करना।

बालों की छंटाई न करना

पुरुष अक्सर कान और नाक के बालों को नज़रअंदाज करते हैं। हालांकि ये बाल बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं लेकिन अगर ये बड़े हो जाएं तो इनको काटने से परहेज न करें। ये बाल पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं, इसलिए समय-समय पर इनकी काट-छांट भी बहुत जरूरी है।

हेयर जेल का यूज़

अक्सर पुरुष बाल गीले कर उन पर हेयर जेल लगा लेत हैं लेकिन ऐसा करने से बाल रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं। हेयर जेल का इस्तेमाल कम से कम करें। बाल ड्राई हैं तो इसे बिल्कुल न लगाएं। बालों के टेक्सचर को समझने के बाद ही जेल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

नाखून न काटना

अक्सर पुरुष समय से नाखून काटना भूल जाते हैं जिसकी वजह से उनमें गंदगी जमा हो जाती है। कुछ लोग नाखून चबाते हैं जिससे नाखूनों में जमा गंदगी पेट के जरिए शरीर तक पहुंचती है। लिहाजा शरीर की सफाई के साथ नाखूनों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रतिमा कनन ने मारी मुबु चैनल पर दबंग एंट्री
Next Article AIBA Rankings: ‘सुपर मॉम’ मैरीकॉम बन गईं नंबर-1

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?