By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: AIBA Rankings: ‘सुपर मॉम’ मैरीकॉम बन गईं नंबर-1
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

AIBA Rankings: ‘सुपर मॉम’ मैरीकॉम बन गईं नंबर-1

Last updated: January 10, 2019 3:03 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:‘मैग्नीफिशेंट मेरी’ के नाम से मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम पिछले साल छठे वर्ल्ड चैम्पियनशिप खिताब की बदौलत अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंच गई हैं। मणिपुर की इस मुक्केबाज ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली में हुई विश्व चैम्पियनशिप में इतिहास रचते हुए 48 किग्रा वर्ग का खिताब अपनी झोली में डाला था, जिससे वो टूर्नामेंट की सबसे सफल मुक्केबाज बन गईं।

एआईबीए की अपडेट हुई रैंकिंग में मेरीकॉम ने अपने वजन वर्ग में 1700 अंक लेकर टॉप पर काबिज हैं। मेरीकॉम को 2020 ओलंपिक का सपना पूरा करने के लिए 51 किग्रा में खेलना होगा क्योंकि 48 किग्रा को अभी तक खेलों के वजन वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। तीन बच्चों की मां इस 36 साल की मुक्केबाज ने 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों और पोलैंड में एक टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया था।

उन्होंने बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में सिल्वर मेडल जीता था। अन्य भारतीयों में पिंकी जांगड़ा 51 किग्रा लिस्ट में आठवें स्थान पर काबिज है। एशियाई सिल्वर मेडलिस्ट मनीषा माउन भी 54 किग्रा वर्ग में इसी स्थान पर हैं। विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट सोनिया लाठेर 57 किग्रा में दूसरे स्थान पर हैं। विश्व चैम्पियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सिमरनजीत कौर (64 किग्रा) हाल में राष्ट्रीय चैम्पियन बनीं, वो अपने वर्ग में चौथे स्थान पर हैं जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन एल सरिता देवी 16वें स्थान पर है।। इंडिया ओपन की गोल्ड मेडलिस्ट और विश्व चैम्पियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं। पुरुषों की रैंकिंग अपडेट नहीं हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पर्सनैलिटी को निखारने के लिए पुरुष न करें ये सारी गलतियां
Next Article जनरल कोटा: संसद से पास होने के अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?