मुंबई :प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने मंगेतर निक जोनस का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सगाई के बाद ये निक का पहला बर्थडे था। निक जोनस अब 26 साल के हो गए हैं, ऐसे में दोनों ने शानदार पार्टी की। बता दें कि अपने बर्थडे पर निक ने 1 नहीं बल्कि 3 केक काटे। इन तीनों केक में से एक केक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस केक की खास बात ये है कि इस पर लिखा है, ‘मैं तुमपर सारा पैसा लगा सकती हूं।
निक ने चेंज किया अपना लुक
दरअसल, निक ने अपना लुक चेंज कर लिया है। इन तस्वीरों को देखकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को छोड़कर लोग निक के लुक की बातें कर रहे हैं। क्योंकि इन वायरल फोटोज में निक ने क्लीन शेव में नहीं बल्कि मूछों में नजर आ रहे हैं। निक के इस बदले अंदाज से लग रहा है वह पूरी तरह से प्रियंका के दमदार हमसफर बनने के लिए तैयार हैं। ऐसे में निक, प्रियंका के इंडियन अंदाज में अपने आप को ढालने की खूबसूरत कोशिश कर रहे हैं। निक का प्रयास वाकई में काबिले तारीफ है। निक मूछों में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं अपना सारा पैसा निक के ऊपर लगा सकती हूं मुंबई

