सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रज्ञावान आरम्भ से होता है उपरत : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

प्रज्ञावान आरम्भ से होता है उपरत : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: August 6, 2025 10:08 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • आगम के माध्यम से आचार्यश्री ने की निश्चय नय व व्यवहार नय की व्याख्या
  • तेरापंथ प्रबोध की आख्यान शृंखला से भी जुड़ी श्रद्धालु जनता

कोबा, गांधीनगर (गुजरात)। धर्म की साधना में अहिंसा की आराधना आवश्यक होती है। अहिंसा का पालन करना है तो हिंसा से निवृत्त होना होता है। ‘आयारो’ आगम में बताया गया है कि जो प्रज्ञावान होता है और जो बुद्ध होता है, वह आरम्भ से उपरत होता है। निश्चय नय और व्यवहार नय- ये दो प्रकार की दृष्टियां बताई गई हैं। व्यवहार में स्थूल दृष्टि होती है और निश्चय नय में सूक्ष्म दृष्टि होती है। एक आदमी कहता है मैं अकेला हूं और दूसरा कहता है मेरे साथ मेरा परिवार व मेरा समाज मेरे साथ है। इन दोनों ही बातें सही हो सकती हैं। मैं अकेला हूं वाली बात अध्यात्म के संदर्भ में आदमी अकेलापन की बात सोचता है कि मैं अकेला आया हूं, अकेले कर्म भोग रहा हूं, फिर अकेले ही कर्मों का बंधन कर रहा हूं और एक दिन अकेले ही चले जाना है। इस दृष्टि से मैं अकेला हूं कि बात भी सही है। वहीं व्यवहार नय से देखें तो पूरा परिवार और समाज साथ है तो यह भी बात सत्य है कि कोई कठिनाई आती है, कोई समस्या होती है तो परिवार और समाज के लोग सहयोग करते हैं। बीमारी हो जाने पर परिजन अस्पताल ले जाते हैं, उपचार आदि कराते हैं। इस प्रकार परस्पर सहयोग की वृत्ति भी समाज में देखी जाती है। इसलिए कहा गया भी गया है कि ‘परस्परोपग्रहो जीवनाम्’ अर्थात परस्पर जीवों का सहयोग एक-दूसरे को प्राप्त होता है। जो आदमी प्रज्ञावान होता है, वह निश्चय नय का ध्यान देता है। स्वयं को अकेला मानकर अपनी आत्मा की ओर ध्यान देता है, वह आदमी आरम्भ हिंसा को भी छोड़ देता है। प्रज्ञावान जो है, वह आरम्भ से उपरत हो सकता है। जिसमें विवेक आ गया, वह बुद्ध होता है। वह अपनी आत्मा के हित के विषय में चिंतन करते हुए आरम्भजा हिंसा से बचता है। सावद्य कार्यों से उपरत रहते हुए वह अपनी आत्मा के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करता है। अपनी आत्मा का कल्याण करने के लिए आदमी को निश्चय नय की दृष्टि से विवेक रखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को अपने भीतर रहना और बाहर जीना चाहिए। जितना संभव हो सके, आदमी को अनासक्ति की भावना रखने का प्रयास करना चाहिए। अनासक्ति की चेतना का विकास होता है तो आदमी हिंसा से भी बच सकता है और अपनी आत्मा को अध्यात्म की दिशा में आगे ले जा सकता है। उक्त पावन पाथेय बुधवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बुधवार को ‘वीर भिक्षु समवसरण’ में समुपस्थित श्रद्धालुजनों को ‘आयारो’ आगम के माध्यम से प्रदान किया। आगमवाणी का अमृतपान कराने के उपरान्त आचार्यश्री ने ‘तेरापंथ प्रबोध’ के सरस संगान और आख्यान से भी श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया। आचार्यश्री के पावन पाथेय के उपरान्त साध्वीवर्याजी ने समुपस्थित लोगों को उद्बोधित किया। अनेकानेक तपस्वियों ने अपनी-अपनी धारणानुसार आचार्यश्री से तपस्या का प्रत्याख्यान ग्रहण किया। मुनि मदनकुमारजी ने लोगों तपस्या के संदर्भ में प्रेरणा दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुनव्वर फारूकी का जलवा जारी; कर डाली फ़र्स्ट कॉपी 2 और नई सीरीज़ अंगड़िया की घोषणा
Next Article जीतो बैंगलोर नॉर्थ द्वारा 5 से 7 सितंबर होने वाले ‘जीतो ज़ेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ की उच्चस्तरीय संयुक्त प्रबंधन समिति बैठक
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर {मुंबई} साध्वी श्री जी के पावन प्रेरणा सें शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग
social
November 26, 2026
लखनऊ में सामाजिक न्याय मोर्चा ने दिखाई ताक़त, 13 साल बाद फिर नीले रंग में रंगा रमाबाई अंबेडकर मैदान
national state
November 26, 2026
चार साल पूरे होने पर करण टैकर ने याद किया ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ का सफर, बोले – “मेरे करियर के सबसे अहम मौकों में से एक था यह प्रोजेक्ट”
entertainment
November 25, 2026
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर रस्साकस्सी तेज, अखिलेश यादव ने किया लंबी पोस्ट, राजेंद्रपाल गौतम ने दिया जवाब
national state
November 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?