By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आजमी ने की तीखी टिप्पणी, कहा बीजेपी ने आतंकी हमले के गुनाहगार को दिया लोकसभा का टिकट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आजमी ने की तीखी टिप्पणी, कहा बीजेपी ने आतंकी हमले के गुनाहगार को दिया लोकसभा का टिकट

Last updated: April 20, 2019 2:26 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

‘शहीद हेमंत करकरे को धर्म विरोधी करार देना निंदनीय’
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोपाल से मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिए जाने पर समाजवादी पार्टी, मुंबई / महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा ने आतंकी हमले की गुनहगार को टिकट दिया है। प्रज्ञा द्वारा शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को धर्म विरोधी करार देना निंदनीय है।
आजमी ने कहा है कि मोदी जी पूरे भारत में शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे है और साध्वी प्रज्ञा सिंह शहीद हेमंत करकरे, जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी, उन्हें कह रही है कि हेमंत करकरे कुटिल थे, देशद्रोही थे, धर्म विरोधी थे और साथ में स्टेज पर बैठे भाजपा सदस्य तालियाँ बजा रहे हैं . यह बात समाजवादी पार्टी के मुंबई / महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कही। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह को ठाकुर को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवारी देने पर अपनी प्रतिक्रिया में उक्त बात कही।
आजमी ने आगे सवाल किया कि आखिर भाजपा की देशभक्ति की परिभाषा क्या है? जो वन्दे मातरम नहीं गाता वो इनके लिए देशद्रोही है, जो भारत माता की जय नहीं कहता वो देशद्रोही है . साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि उसने शहीद हेमंत करकरे को बददुआ दी यानि अजमल कसाब को दुआ दी ? फिर वो देश भक्त कैसे ? आजमी ने कहा कि आज उन लोगो को भाजपा हीरो बना रही है जिनपर आतंक के मुक़दमे चल रहे है .उन्होंने आगे सवाल किया कि कौनसी ऐसी उम्मीदवारों की कमी पड़ गयी थी जो भाजपा  पिछले चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद भी एक ऐसी उम्मीदवार खड़ी कर रही है जो खुद मालेगांव बम धमाको की आरोपी है? उस आतंकी हमले मे 7 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा ज़ख़्मी और घायल हुए थे. साध्वी प्रज्ञा सिंह मालेगांव बम धमाको के केस में बीमारी का कारण बताकर बेल हासिल की  है और अब इतनी कड़क धूप में भाजपा का प्रचार कर खुद चुनाव लड़ेगी,यह बहुत बड़ा सवाल है। आजमी ने आगे कहा कि हमें कानून पर और चुनाव आयोग पर पूरा विश्वास है के वो साध्वी प्रज्ञा जैसी सांप्रदायिक घृणा फ़ैलाने वाली, धर्म के आधार पर एक वीर शहीद हेमत करकरे को बेईज्ज़त करने वाले को कभी चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देगी, हम ऐसी आशा करते है .

TAGGED:#LoksabhaElection2019#PragyaThakurAbuAsimAzmi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छोटी पार्टी का उम्मीदवार हैं इसलिए परेशान किया जाता है – भीम कुमार गुप्ता
Next Article नेपाल में धूमधाम से मनायी गई महावीर जयंती, निकली प्रभातफेरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?