By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नेपाल में धूमधाम से मनायी गई महावीर जयंती, निकली प्रभातफेरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

नेपाल में धूमधाम से मनायी गई महावीर जयंती, निकली प्रभातफेरी

Last updated: April 20, 2019 2:35 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सुमित सेठिया/बीरगंज (नेपाल)। बुधवार 17 अप्रैल को जैन तेरापंथ भवन में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2618 वाँ जन्मोत्सव का कार्यक्रम आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदूषी शिष्या समणी जयंत प्रज्ञा जी एवं समणी खयाति प्रज्ञा जी के सानिध्य में आयोजित किया गया। प्रातःकालीन प्रभात फेरी से भगवान महावीर के जन्मोत्सव के कार्यक्रम की सुरुवात हुई। प्रभात फेरी घंटाघर से सुरु हुई ओर वीरगंज के मुख्य मार्गों से होते हुए तेरापंथ भवन पहुंची। महावीर जन्मोत्सव के कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रदेश प्रमुख (प्रदेश न.2)महामहिम श्री रत्नेश्वर लाल कायस्थ जी पधारे।
इस कार्यक्रम में महावाणिज्य दूतावास भारत के दूत श्रीमान वी. सी.प्रधान जी, नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्था शिरोमणि महासभा के नेपाल प्रभारी श्रीमान अशोक कुमार बैद जी,वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमति बीना पंत जी,नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्र किशोर जी झा,बीरगंज जैन सभा के अध्यक्ष श्रीमान राजकुमार जी बैद आदि समाज के सभी गणमान्य नागरिको की सादर उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सुरुवात नेपाल राष्ट्र गीत से की गई। कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य प्रबुद्ध जन का स्वागत सभा के अध्यक्ष जी ने अपने स्वागत मंतव्य से किया। कार्यक्रम के अगले चरण में इस जन्मोत्सव की शुभकामना का संदेश तेयुप अध्यक्ष सुमित सेठिया के द्वारा दिया गया। विशेष शुभकामना संदेश  नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमान अशोक कुमार जी बैद ने अपने मंतव्य से दिया जिसमें उन्होंने भगवान महावीर के सिंद्धान्तों को बताया और आज की पीढ़ी को यह संदेश दिया कि आप इन सिद्धांतों पे चले साथ ही उन्होंने जैन सर्किट की भी बात बताई जो कि भारत सरकार के द्वारा बनाया जाएगा। इसके बाद महावाणिज्य दूत श्रीमान वी.सी.प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने भी भगवान महावीर के सिद्धांत के बारे में चर्चा की ओर जैन सर्किट के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में एक ऐसी समाज सेविका का सन्मान हनुमानी देवी नथमल बैद सेवा समिति के द्वारा किया गया जिसने अपनी सम्पूर्ण जिंदगी पशु पक्षीयो को समर्पित कर दी है समाज सेविका श्रीमती बीना पंत का सन्मान हनुमानी देवी नथमल बैद सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमान अशोक कुमार जी बैद जी ने महामहिम प्रदेश प्रमुख श्रीमान रत्नेश्वर लाल कायस्थ जी ओर श्रीमान हाथीमल जी मुणोत के द्वारा करवाया गया।श्रीमति बीना पंत को 51000/-ओर प्रशस्ति पत्र देकर सन्मान किया गया।  श्रीमति बीना पंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सन्मान के लिए आभार भी ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अगले चरण में उपस्थित सभी प्रबुद्धजन को समणी जयंत प्रज्ञा जी का पावन सानिध्य मिला उन्होंने अपने अमृतदेशना मे भगवान महावीर के बारे में पूर्ण विस्तृत जानकारी दी और उनके मार्ग पर चलने के कहा । वरिष्ठ पत्रकार श्रीमान चंद्रकिशोर जी झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पे महामहिम जी ने अपने वक्तव्य में भगवान महावीर को याद करते हुए उनके उपदेशों का जिक्र किया और सभी को भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया और वो ये भी बोले कि मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित हुआ हूं यह मेरे लिए बहुत गौरव की बात है और मैं कितना प्रसन्न हूँ यह मैं बयां नही कर सकता है। कार्यक्रम में जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा बीरगंज के द्वारा सभी गणमान्य अथितियों का सन्मान किया गया। इस कार्यक्रम में ज्ञान शाला के बच्चों  ओर कन्या मंडल की कन्याओं  के द्वारा एवं महिला मंडल के द्वारा बेहद ही सुंदर भगवान महावीर पर आधारित   सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक श्रीमान निर्मल कुमार जी सिंघी ने  किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आजमी ने की तीखी टिप्पणी, कहा बीजेपी ने आतंकी हमले के गुनाहगार को दिया लोकसभा का टिकट
Next Article मालेगांव ब्लास्ट केस में हेमंत करकरे पर था अज्ञात दबाव: पूर्व मुंबई पुलिस अधिकारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?