कांदिवली (मुंबई )।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आओ नींद को अपनी ताक़त बनाये कार्यशाला का आयोजन मुनि श्री कुलदीप कुमार जी स्वामी व मुनि श्री मुकुल कुमार जी स्वामी के सानिध्य मैंने २५ अगस्त २०२५ को किया गया, जिसके अंतर्गत नींद के लिए उपयोगी विभिन जानकारी दी जैसे ,मंत्र प्रयोग , खान-पान ,साइंटिफिक रीजंस टू स्लिप ,साधना में नींद सहयोगी कैसे बनें, नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला की शुरुआत हुई, तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत संगान किया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जी, कोठारी द्वारा सबका स्वागत किया व कार्यशाला का उद्देश्य बताया गया।
योग प्रशिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी जी बैद द्वारा विभिन्न आसनों का साक्षात्कार वह उनके लाभ बताए गए। मुनि श्री मुकुल कुमार जी स्वामी ने बताया शरीर को स्वस्थ रखने और अच्छी नींद के लिए नित्य योग, प्रेक्षाध्यान करना ,आहार का विवेक रखना महत्वपूर्ण है, मुनि श्री ने ध्यान एवं महाप्राण ध्वनि का अभ्यास करवाया और जरूरी जानकारी प्राप्त करवायी।
कार्यशाला में परामर्शक संरक्षक बहनों की विशेष उपस्थिति रही उपाध्यक्ष जमना जी धाकड़ , प्रीति जी बोथरा कोषाध्यक्ष सुशीलाजी मादरेचा सह मंत्री अभिलाष जी चोपड़ा की विशेष उपस्थिति रही । 130 बहनों व 7 भाइयो की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का कुशल संचालन संगीता जी कुमठद्वारा किया गया। आभार मंत्री श्रीमती रेखा धोका द्वारा किया गया ।
कांदिवली मे प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन

