सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रणब की मोदी को सलाह- सबको साथ लेकर चलें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

प्रणब की मोदी को सलाह- सबको साथ लेकर चलें

Last updated: December 17, 2019 10:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोदी सरकार को विपक्ष समेत सभी के साथ लेकर चलने की सलाह दी है। इंडिया फाउंडेशन की तरफ से रखे गए अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल लेक्चर में सोमवार को हिस्सा लेने पहुंचे प्रणब ने कहा कि हो सकता है कि लोगों ने किसी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया हो, लेकिन भारतीय चुनावों के इतिहास में ऐसा कभी नहीं रहा, जब वोटर्स ने सिर्फ एक ही पार्टी का समर्थन दिया हो। भारतीय मतदाताओं का यही संदेश राजनीतिक खिलाड़ियों ने कभी साफतौर पर नहीं समझा। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जब संसद में हमारे पास जबर्दस्त बहुमत होता है, तो हमें लगता है कि हम सब कुछ कर सकते हैं। लेकिन यहां हम गलत होते हैं। लोगों ने पहले कई बार ऐसे नेताओं को सजा दी है।

प्रणब मुखर्जी ने आगे कहा, “चुनावों में जबरदस्त बहुमत मिलने का मतलब है कि आप स्थिर सरकार बना सकते हैं। जबकि लोकप्रिय बहुमत न मिलने से आप बहुसंख्यकवाद की सरकार नहीं बना सकते। यही हमारे संसदीय लोकतंत्र का संदेश और खूबसूरती है।’’

‘लोकसभा की सीटों की संख्या 1000 होनी चाहिए’
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में सीटें बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि आखिरी बार लोकसभा में सीटें 1977 में बढ़ाई गई थीं। यह 1971 की जनगणना पर आधारित था, जो कि तब 55 करोड़ थी। आज जनसंख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है। इसलिए परिसीमन को बदलने की बड़ी जरूरत है।  साथ ही लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 1000 तक की जानी चाहिए। आज एक लोकसभा सीट पर 16-18 लाख लोग हैं। इसलिए सांसदों से मतदाताओं के संपर्क में रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

प्रणब मुखर्जी ने कहा, “हमें नए तरीके से सोचने की जरूरत है न कि हर चीज पर बिना आधार के बहाना बनाने की। अगर ब्रिटिश संसद में 650 सीटें हो सकती हैं। कनाडा की संसद में 443 सदस्य हो सकते हैं। अमेरिका की संसद में 535 सांसद हो सकते हैं, तो भारतीय संसद में इनकी संख्या क्यों ज्यादा नहीं हो सकती।”

‘नए संसद भवन की अभी कोई जरूरत नहीं’
राजनीतिक धड़ों के बीच उठ रही नई संसद बिल्डिंग की मांग को प्रणब मुखर्जी ने गैरजरूरी बताया। उन्होंने कहा, मैं नहीं जानता कि कैसे संसद की नई इमारत संसदीय प्रणाली को सुधारने का काम करेगी। उन्होंने सलाह दी कि अगर लोकसभा में 1000 सांसद होते हैं, तो फिर सेंट्रल हॉल को लोकसभा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं राज्यसभा को मौजूदा लोकसभा में चलाया जाना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गिनी की खाड़ी के पास तेल टैंकर पर समुद्री लुटेरों का हमला, 20 भारतीयों को अगवा किया
Next Article नागरिकता कानून:जामिया हिंसा को लेकर 10 गिरफ्तार, इनमें छात्र नहीं; असम के डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में 14 घंटे की छूट
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?