By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पूरी दुनिया में पसरा कोरोना वायरस, चीन में मरने वालों की संख्या 2700 के पार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पूरी दुनिया में पसरा कोरोना वायरस, चीन में मरने वालों की संख्या 2700 के पार

Last updated: February 27, 2020 6:45 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

बीजिंग:चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2715 हो गई है और इसके पुष्ट मामलों की संख्या 78,000 से अधिक पहुंच गई है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार (26 फरवरी) को कहा कि विषाणु प्रभावित वुहान शहर की स्थिति ”विकट” बनी हुई है, भले ही विषाणु से प्रभावित मामलों की संख्या में कमी आई है। कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में पसरता जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि चीन के बाहर कोरोना वायरस के नये मामले बढ़ते जा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने जिनेवा में कहा, ”25 फरवरी को पहली बार चीन में जितने मामले सामने आए उससे ज्यादा मामले चीन के बाहर सामने आए।” संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि मंगलवार (25 फरवरी) को चीन में 411 नए मामले सामने आए, जबकि देश से बाहर 427 नए मामले आए।

ब्राजील के अधिकारियों ने लैटिन अमेरिका में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की है। इटली में बुधवार (26 फरवरी) को कोरोना वायरस से एक और मौत होने के साथ मृतकों की कुल संख्या 12 और इससे प्रभावित लोगों की संख्या 374 हो गई। देश के नागरिक सुरक्षा विभाग की तरफ से जारी नए आंकड़े के मुताबिक मंगलवार (26 फरवरी) शाम तक विषाणु से मरने वालों की संख्या 10 और प्रभावित लोगों की संख्या 322 थी।

इटली में अभी तक इससे मरने वाले या तो बुजुर्ग हैं या उनकी चिकित्सकीय स्थिति सही नहीं थी। फ्रांस में 60 वर्षीय एक शिक्षक कोरोना वायरस का शिकार हो गया। फ्रांस में इस घातक बीमारी से किसी फ्रांसीसी नागरिक की मौत का यह पहला मामला है। पेरिस के अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई जिससे देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले 80 वर्षीय चीनी पर्यटक की मध्य फरवरी में एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

ईरान में बुधवार (26 फरवरी) को कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत हो गई और पिछले 24 घंटे में 44 और नए मामले सामने आए जिससे देश में इस विषाणु से मरने वालों की कुल संख्या 19 हो गई और प्रभावित लोगों की कुल संख्या 139 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किनौश जहानपौर ने सरकारी टेलीविजन पर इन आंकड़ों की घोषणा की और ईरान के लोगों को यात्रा करने से बचने की सलाह दी। ईरान में पिछले बुधवार को दो लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई और तब से वह घातक विषाणु के प्रसार पर रोक लगाने के लिए जूझ रहा है।

पूरी दुनिया में करीब 81 हजार लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। यूरोप में जर्मनी, फ्रांस और स्पेन में इस विषाणु का प्रकोप बढ़ रह है। पश्चिम एशिया में बहरीन, कुवैत और इराक में मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। एशिया में खतरा बरकरार है और दक्षिण कोरिया देगू शहर में फैले इस विषाणु को रोकने के लिए संघर्षरत है। दक्षिण कोरिया में 284 नए मामले सामने आए जिसमें अधिकतर देगू शहर में हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 1261 हो गई।

जापान में बुधवार (26 फरवरी) को कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई। एक क्रूज जहाज से दर्जनों यात्रियों को जाने की अनुमति दे दी गई और उनमें बुखार जैसे लक्षण आ गए और उनकी फिर से जांच कराई जाएगी। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आगामी दो हफ्ते में आयोजित होने वाले बड़े खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द किए जाने की अपील की। बहरहाल, सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि ओलंपिक की तैयारियां जारी रहेंगी और खेल योजना के मुताबिक चलेगा।

इस बीच, यूरोपीय संघ ने कहा है कि यूरोप में कोरोना वायरस का फैलना चिंताजनक है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ईयू के स्वास्थ्य आयुक्त स्टेला काइरियाकिड्स ने रोम में स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्परांजा से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ”यह चिंताजनक स्थिति है लेकिन हमें घबराने की जरूरत नहीं है।” सिंगापुर में कोरोना वायरस से जुड़े अपराध के पहले मामले में गलत सूचना देने के लिए चीन के एक दंपति को संक्रामक बीमारी कानून के तहत शुक्रवार (21 फरवरी) को आरोपित किया जाएगा। साथ ही विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए एक व्यक्ति के स्थायी निवासी दर्जा को छीन लिया जाएगा।

द स्ट्रेट टाइम्स ने खबर दी कि सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को गलत सूचना देने के लिए 38 वर्षीय हू जून और उनकी पत्नी शी शा (36) को आरोपित किया जाएगा। वह 22 जनवरी को सिंगापुर पहुंचे और 31 जनवरी को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद से उनकी स्थिति में सुधार आया और 19 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। उनकी पत्नी शी को भी एक फरवरी को अलग वार्ड में रखा गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल-27-02-2020
Next Article कोरोना वायरस: जापानी क्रूज में 20 दिन से फंसे 119 भारतीय और 5 पड़ोसी देशों के नागरिकों को निकाल लाया भारत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?