पनवेल। 14 फरवरी को MMM के तत्वाधान में मेगा डेंटल चेकअप ड्राइव का आयोजन किया गया। डेंटल चेकअप में पनवेल महिला मंडल ने र्कनाला स्पोर्ट्स एकेडमी मे आदिवासी बच्चों के विद्यालय में आयोजन किया। चेक अप का शुभारंभ महिला मंडल ने नमस्कार मंत्र से किया। कुल 581 बच्चों के दातों का परीक्षण किया गया जिसमें डॉक्टर्स की टीम द्वारा डेंटल चेकअप किया गया।
डॉ अमृत ताम्हनकर, डॉ. कृति ताम्हनकर, डॉ. अश्वनी लीमन, डॉ.प्राजक्ता ब्राहम्निकर, डॉ.अपेक्षा घरत ने बच्चों का दांतो का परीक्षण किया। उनको रेगुलर चेकअप व अवेयरनेस के लिए बताया। और स्कूल की पूरी टीम का अच्छा सहयोग मिला। डॉक्टर्स और स्टाफ ने हमारे तेरापंथ समाज की बहुत प्रशंसा की और कहा आप लोग सच में मानव सेवा के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हो और ऐसे ही आगे बढ़ते रहो आपका लक्ष्य जरूर पूरा होगा। कार्यकर्म को सफल बनाने मे अभातेयुप से प्रमोद जी छाजेड़ की विशेष उपस्थिति रही ? तेरापंथ महिला मंडल पनवेल संयोजिका नीता परमार, सह संयोजिका सीमा बाबेल, प्रीति चंडालिया ,कन्यामंडल प्रभारी स्वीटी बाफना का बहुत बहुत सहयोग रहा। आभार ज्ञापन सहसंयोजिका सीमा बाबेल ने किया।
पनवेल महिला मंडल ने किया मेगा डेंटल चेकअप ड्राइव का आयोजन

