By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पहले और अंतिम टेस्ट में शतक जमाने वाले 5वें बल्लेबाज बने कुक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

पहले और अंतिम टेस्ट में शतक जमाने वाले 5वें बल्लेबाज बने कुक

Last updated: September 11, 2018 9:09 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लंदन: सोमवार को लंदन के ओवल मैदान पर एलिस्टर कुक ने जैसे ही रविंद्र जडेजा की गेंद पर चौका जमाया उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच में शतक लगाया। इस उपलब्धि के साथ ही वह अपने करियर के पहले और आखिरी टेस्ट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए।
यह भी संयोग की बात है कि कुक ने अपने करियर का पहला शतक भी भारत के खिलाफ ही बनाया था। 2006 में नागपुर में उन्होंने 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह एक ही टीम के खिलाफ अपने करियर का पहला और आखिरी शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इसे भी संयोग ही कहा जाए कि तीनों बार यह शतक लंदन के केनिंगनटन ओवल मैदान पर ही बने हैं।
यह इंग्लैंड की ओर से उनका 33वां टेस्ट शतक रहा। इस पारी में कुक जैसे ही कुक 76 रनों पर पहुंचे उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट रनों के मामले में श्री लंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए 5वें स्थान पर कब्जा जमाया। संगकारा ने 134 टेस्ट मैचों की 291 पारियों में 12400 रन बनाए। अपने करियर में इस श्री लंकाई बल्लेबाज ने 38 टेस्ट शतक लगाए और 52 अर्धशतक जड़े।
इससे पहले इंग्लैंड का यह सलामी बल्लेबाज पहली पारी में भी शतक बनाता हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने 71 रन बनाए थे और जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। लेकिन अपने करियर की आखिरी पारी में वह काफी जज्बे से भरे हुए नजर आए और सैकड़ा पूरा कर लिया।
अपने पहले और आखिरी दोनों टेस्ट में शतक लगाने वाले आखिरी बल्लेबाज भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे। अजहर ने अपने करियर की पहली सेंचुरी (110) इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में 1984 में लगाई थी और सन 2000 में बेंगलुरु में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी। अजहर ने भारत के लिए कुल 99 टेस्ट मैच खेले और 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में कुल 22 सेंचुरी लगाईं।

पहला टेस्ट आखिरी टेस्ट
रेगिनल्ड डफ (ऑस्ट्रेलिया) 104 बनाम इंग्लैंड, 1902 145 बनाम इंग्लैंड, 1905
विलियम पोंसफर्ड (ऑस्ट्रेलिया) 110 बनाम इंग्लैंड, 1924 266 बनाम इंग्लैंड, 1934
ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया) 102 बनाम इंग्लैंड, 1970 182 बनाम पाकिस्तान, 1984
मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) 110 बनाम इंग्लैंड, 1984 102 बनाम साउथ अफ्रीका, 2000
एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) 104*बनाम भारत, 2006 147 बनाम भारत, 2018

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजनेता बेमतलब की याचिकाएं दाखिल करने के हो रहे आदी – कोर्ट
Next Article भारत की बड़ी सफलता: हवा में उड़ते हुए तेजस लड़ाकू विमान में भरा गया ईंधन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जरूरतमंदों के लिए नेत्र शिविर का किया गया निःशुल्क आयोजन
state
February 11, 2026
विलेपार्ले की धरा पर हुआ आध्यात्मिक मिलन
social
February 11, 2026
सेंगोल के इतिहास से जानें क्या है फिल्म स्वयंभू’ की कहानी का कनेक्शन, निखिल सिद्धार्थ ने किया खुलासा
entertainment
February 10, 2026
री-रिलीज़ से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना इंटरव्यू, तेरे नाम की सफलता पर कही थी बड़ी बात
entertainment
February 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?